TCS Q1 results : वर्क फ्रॉम होम खत्म करने की तैयारी में TCS, एट्रिशन रेट 19.7 रही

पहली तिमाही में कंपनी की डॉलर में होने वाली आय में तिमाही आधार पर 1.3 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है

अपडेटेड Jul 08, 2022 पर 6:01 PM
Story continues below Advertisement
टीसीएस के वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में 14 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती करने बाद कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 6 लाख से ज्यादा हो गई

TCS Q1 results : आईटी दिग्गज टीसीएस (TCS) 30 जून 2022 को खत्म हुए वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में अपने कर्मचारियों के वर्क फॉर्म होम से ऑफिस वापसी का प्रोग्राम धीरे-धीरे तेज करती नजर आई है। वर्तमान में कंपनी के लगभग 20 फीसदी कर्मचारी ऑफिस से काम कर रहे हैं।

पहली तिमाही में टीसीएस की एट्रिशन रेट (नौकरी छोड़कर जाने वालों की दर ) सालाना आधार पर 19.7 फीसदी रही है। 30 जून 2022 तक टीसीएस के कुल कर्मचारियों की संख्या 606,331 थी। इस तिमाही के दौरान कंपनी ने 14,136 नई भर्तियां की है। कंपनी की वर्कफोर्स काफी विविधता भरी है। इसमें 153 देशों के लोग शामिल हैं। कंपनी के कर्मचारियों में महिलाओं की संख्या 35.5 फीसदी है।

कंपनी के पहले तिमाही के नतीजों पर बात करते हुए टीसीएस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर N Ganapathy Subramaniam ने कहा कि हम पहली तिमाही के अपने प्रोजेक्ट पूरा करने की स्पीड से काफी खुश हैं। इस अवधि में हमने सफलतापूर्वक कई ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम पूरे किए हैं।


गौरतलब है कि देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने आज 30 जून 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 के पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 4.5 फीसदी घटकर 9,478 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 9,926 करोड़ रुपये पर रहा था।

TCS Q1 Results : जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 9519 करोड़ रुपए रहा, 8 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

इस अवधि में कंपनी की रुपये में होने वाली आय तिमाही आधार पर 50,591 करोड़ रुपये से बढ़कर 52,758 करोड़ रुपये पर आ गई है। पहली तिमाही में कंपनी की आय में तिमाही आधार पर 4.3 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में कंपनी का एबिट 12,628 करोड़ रुपये से घटकर 12,186 करोड़ रुपये पर आ गया है। वहीं एबिट मार्जिन तिमाही आधार पर 24.96 फीसदी से घटकर 23.12 फीसदी पर रहा है।

पहली तिमाही में कंपनी की डॉलर में होने वाली आय में तिमाही आधार पर 1.3 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है और यह वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही के 669.6 करोड़ डॉलर से बढ़कर 678.0 करोड़ डॉलर पर आ गई है। पहली तिमाही में कंपनी की कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ पिछली तिमाही के 3.2 फीसदी से बढ़कर 3.5 फीसदी पर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।