TCS Q1 Results: जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 9,478 करोड़ रुपए रहा, 8 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

TCS Q1 Results: कंपनी के बोर्ड ने 8 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

अपडेटेड Jul 09, 2022 पर 2:25 PM
Story continues below Advertisement
TCS के नतीजों के साथ ही हर बार रिजल्ट सीजन की शुरुआत होती है

TCS Q1 Results: देश की दिग्गज आईटी कंपनी TCS के नतीजों के साथ ही हर बार रिजल्ट सीजन की शुरुआत होती है। कंपनी ने आज अपने नतीजे जारी किए हैं। Tata Consultancy Services (TCS) का नेट प्रॉफिट जून तिमाही साल-दर-साल आधार पर 5.2% बढ़कर 9,478 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 9008 करोड़ रुपए था। हालांकि तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का प्रॉफिट 4.5% गिरा है। मार्च 2022 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 9,926 करोड़ रुपए था।

इस दौरान जून 2022 तिमाही में कंपनी की आमदनी साल-दर-साल आधार पर 16.2% बढ़कर 52,758 करोड़ रुपए रही। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की आमदनी 45,411 करोड़ रुपए थी। कंपनी ने बताया कि जून 2022 तिमाही में इसकी constant currency (cc) रेवेन्यू ग्रोथ साल-दर-साल आधार पर  15.5% बढ़ा। हालांकि इस दौरान ऑपरेटिंग मार्जिन साल-दर-साल आधार पर 2.4% घटकर 23.1% रहा।

एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 25.5% था। कर्मचारियों की सालाना सैलरी बढ़ने, टैलेंट को बनाकर रखने और ग्लोबल ट्रैवल का खर्च बढ़ने की वजह से कंपनी के मार्जिन पर चोट पड़ी है।


TCS Q1 results : TCS ने अपने कर्मचारियों का ऑफिस वापसी प्रोग्राम किया तेज, एट्रिशन रेट 19.7 रही

TCS के नतीजे आज बाजार बंद होने के बाद जारी हुए। हफ्ते के आखिरी दिन TCS के शेयर 0.66% टूटकर 3,266 रुपए पर बंद हुए।

TCS 8 रुपए का डिविडेंड देगी

जून तिमाही के नतीजे जारी करते हुए TCS ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि बोर्ड ने 8 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। इसका रिकॉर्ड डेट 16 जुलाई 2022 है। और जिन निवेशकों के पास TCS के शेयर है उन्हें 3 अगस्त 2022 को डिविडेंड मिल जाएगा।

कंपनी की नॉर्थ अमेरिका से होने वाली आमदनी की ग्रोथ 19% रही। वहीं कॉन्टिनेंटल यूरोप से होने वाली इनकम की ग्रोथ 12%, और यूके से 12.6% ग्रोथ रही। इमर्जिंग मार्केट में इंडिया से इनकम ग्रोथ 20.8%, एशिया पैसेफिक से 6.2%, लैटिन अमेरिका से 21.6% और मिडिल ईस्ट एवं अफ्रीका से 3.2% इनकम ग्रोथ रही।

जानिए कितना रहा एट्रिशन रेट?

आईटी दिग्गज टीसीएस (TCS) 30 जून 2022 को खत्म हुए वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में अपने कर्मचारियों के वर्क फॉर्म होम से ऑफिस वापसी का प्रोग्राम धीरे-धीरे तेज करती नजर आई है। वर्तमान में कंपनी के लगभग 20 फीसदी कर्मचारी ऑफिस से काम कर रहे हैं।

पहली तिमाही में टीसीएस की एट्रिशन रेट (नौकरी छोड़कर जाने वालों की दर ) सालाना आधार पर 19.7 फीसदी रही है। 30 जून 2022 तक टीसीएस के कुल कर्मचारियों की संख्या 606,331 थी। इस तिमाही के दौरान कंपनी ने 14,136 नई भर्तियां की है। कंपनी की वर्कफोर्स काफी विविधता भरी है। इसमें 153 देशों के लोग शामिल हैं। कंपनी के कर्मचारियों में महिलाओं की संख्या 35.5 फीसदी है।

कंपनी के पहले तिमाही के नतीजों पर बात करते हुए टीसीएस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर N Ganapathy Subramaniam ने कहा कि हम पहली तिमाही के अपने प्रोजेक्ट पूरा करने की स्पीड से काफी खुश हैं। इस अवधि में हमने सफलतापूर्वक कई ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम पूरे किए हैं।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services (TCS) ने आज वित्त वर्ष 2023 की जून तिमाही के लिये अपने नतीजे जारी किये हैं। कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने 14,136 नये कर्मचारियों को नौकरियां दी हैं।

आज पूरे दिन बाजार को इस दिग्गज आईटी कंपनी के नतीजों का इंतजार रहा। इसकी वजह से नतीजे आने से पहले कंपनी के शेयरों में उतार-चढ़ाव देखा गया। TCS का शेयर आज 0.7% की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

TCS के कर्मचारियों की संख्या 6 लाख पहुंची

एचआर अधिकारी ने बताया कि लगातर भर्ती करने से कर्मचारियों की संख्या 6 लाख का आंकड़ा भी पार कर गई है। कंपनी के कर्मचारियों में 153 देशों के लोग काम करते हैं और कुल कर्मचारियों में 35.5% महिला कर्मचारी हैं।

वहीं रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा कि 30 जून को टीसीएस के कुल कर्मचारियों की संख्या 606,331 रही। इसमें वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के दौरान 14,136 नये कर्मचारियों को भर्ती किया गया। हालांकि इस दौरान 19.7 प्रतिशत कर्मचारियों ने कंपनी को बाय-बाय भी कह दिया।

टीसीएस ने ये भी बताया कि कंपनी ने थोड़ा-थोड़ा करके Q1 में ऑफिस में कर्मचारियों को वापस बुलाने की प्रक्रिया में तेजी लाई थी। इसके परिणामस्वरूप अब लगभग 20% कर्मचारी ऑफिस से काम कर रहे हैं।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 08, 2022 4:47 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।