Avenue Supermarts Q4FY24 Results: मुनाफे में 17% का उछाल, तेजी से बढ़े स्टोर्स

वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में रिटेल चेन डी-मार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के नेट प्रॉफिट में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी से जुड़े हालिया बिजनेस अपडेट के मुताबिक, 31 मार्च 2024 को खत्म तिमाही में कंपन का रेवेन्यू 12, 393,46 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि में 10,337.12 करोड़ रुपये था

अपडेटेड Apr 04, 2024 पर 8:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में रिटेल चेन डी-मार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) के नेट प्रॉफिट में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में रिटेल चेन डी-मार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) के नेट प्रॉफिट में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी से जुड़े हालिया बिजनेस अपडेट के मुताबिक, 31 मार्च 2024 को खत्म तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 12, 393,46 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि में 10,337.12 करोड़ रुपये था।

कंपनी के हालिया तिमाही नतीजे पिछले तीन साल के दौरान कंपनी की लगातार बेहतर ग्रोथ की तरफ इशारा करते हैं। वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 7,303.13 करोड़ रुपये रहा था। इसके अलावा, एवेन्यू सुपरमार्ट्स के स्टोर की संख्या के मामले में अहम ग्रोथ हासिल की है। 31 मार्च 2024 के मुताबिक, कंपनी के पास अब कुल 365 स्टोर हो गए हैं।

तीसरी तिमाही में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना (YoY) आधार पर 17.09% बढ़कर 690.41 करोड़ रुपए रहा था। कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 589.64 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। तीसरी तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 14.9% बढ़ा था। यह पिछले साल की समान तिमाही में 641.07 करोड़ रुपए रहा था।


इस दौरान कंपनी का ऑपरेशन से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना (YoY) आधार पर 17.31% बढ़कर 13572.47 करोड़ रुपए रहा था। पिछले साल की समान तिमाही में यह 11,569.05 करोड़ रुपए रहा था। तीसरी तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना (YoY) आधार पर 17.1% बढ़ा था। पिछले साल की समान तिमाही में यह 11304.58 करोड़ रुपए रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।