Get App

Axis Bank Q1 Results: नेट प्रॉफिट में 91% की भारी उछाल, NII 21% बढ़ा, बाजार अनुमानों से भी बेहतर रहा नतीजा

Axis Bank का जून तिमाही में मुनाफा 91 फीसदी बढ़कर 4,125 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,160 करोड़ रुपये था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2022 पर 6:04 PM
Axis Bank Q1 Results: नेट प्रॉफिट में 91% की भारी उछाल, NII 21% बढ़ा, बाजार अनुमानों से भी बेहतर रहा नतीजा
Axis Bank का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) जून तिमाही में 21% बढ़कर 9,384 करोड़ रुपये रहा

Axis Bank Q1 Results: प्राइवेट सेक्टर के लेंडर एक्सिस बैंक ने सोमवार 25 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून तिमाही) के नतीजे जारी किए। बैंक ने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में उसका मुनाफा सालाना आधार पर 91 फीसदी बढ़कर 4,125 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,160 करोड़ रुपये था।

एनालिस्ट्स ने एक्सिस बैंक का मुनाफा जून तिमाही में 3,597.7 करोड़ रुपये जताने का अनुमान जताया था। ऐसे में कहा जा सकता है कि बैंक का मुनाफा बाजार अनुमानों से भी बेहतर रहे हैं।

एक्सिस बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) जून तिमाही में 21 फीसदी बढ़कर 9,384 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 7,760 करोड़ रुपये था। वहीं तिमाही आधार पर इसमें 6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें