मार्च 2024 तिमाही में एक्सिस बैंक का नेट प्रॉफिट 7,130 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 5,762 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। सिटी बैंक का कंज्यूमर डिवीजन खरीदने से कंपनी को नुकसान का सामना करना पड़ा था। बहरहाल, मार्च 2024 तिमाही में कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 11.47 पर्सेंट बढ़कर 13,089 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 11,742 करोड़ रुपये था।
