Get App

Bajaj Finance Q4 Results: मार्च तिमाही के मुनाफे में 30% का उछाल, शेयरहोल्डर्स को मिलेगा प्रति शेयर 30 रुपये का डिविडेंड

मार्च तिमाही में बजाज फाइनेंस की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 28 फीसदी बढ़कर 7,771 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 6,061 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा, चौथी तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम का ऑपरेटिंग खर्च 34.1 फीसदी रहा

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Apr 26, 2023 पर 6:53 PM
Bajaj Finance Q4 Results: मार्च तिमाही के मुनाफे में 30% का उछाल, शेयरहोल्डर्स को मिलेगा प्रति शेयर 30 रुपये का डिविडेंड
बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

Bajaj Finance Q4 Results : फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। मार्च तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 30 फीसदी का उछाल देखने को मिला है और यह बढ़कर 3,158 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 2,419 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इसके अलावा, कंपनी के बोर्ड ने मार्च में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए 30 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान भी किया है।

नेट इंटरेस्ट इनकम में 28% का उछाल

मार्च तिमाही में बजाज फाइनेंस की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 28 फीसदी बढ़कर 7,771 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 6,061 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा, चौथी तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम का ऑपरेटिंग खर्च 34.1 फीसदी रहा, जबकि FY22 की चौथी तिमाही में यह 34.5 फीसदी था।

कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें