Get App

BEL Q4 results: मार्च तिमाही में 30% बढ़ा नेट प्रॉफिट, कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान

BEL Q4 results: फरवरी में रक्षा मंत्रालय ने सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ 11 शक्ति युद्ध प्रणाली और संबंधित उपकरणों की खरीद के लिए 2269 करोड़ रुपये का सौदा किया था। यह इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली भारतीय नौसेना के फ्रंट लाइन के युद्धपोतों पर स्थापित की जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2024 पर 9:53 PM
BEL Q4 results: मार्च तिमाही में 30% बढ़ा नेट प्रॉफिट, कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान
पब्लिक सेक्टर की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) ने आज 20 मई FY24 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

BEL Q4 results: पब्लिक सेक्टर की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) ने आज 20 मई FY24 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 30 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 1,797 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी ने एक साल पहले की इसी अवधि में 1382 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में बीते शनिवार को 4.29 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 258.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 1.89 लाख करोड़ रुपये है।

कैसे रहे BEL के तिमाही नतीजे

मार्च तिमाही में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का रेवेन्यू पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 6479 करोड़ रुपये से 32 फीसदी बढ़कर 8564 करोड़ रुपये हो गया। मार्च तिमाही के दौरान BEL ने पिछले वर्ष की इसी अवधि में दर्ज 6327.48 करोड़ रुपये के मुकाबले 8335.01 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के बोर्ड ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 0.80 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। हालांकि, इसे आगामी एनुअल जनरल मीटिंग में शेयरधारकों की मंजूरी की जरूरत होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें