Bharat Forge Q1 Result: पहली तिमाही में कंपनी को हुआ 160.37 करोड़ रुपए का मुनाफा

कंपनी ने यह भी बताया है कि कंपनी के घरेलू बिजनेस को पहली तिमाही में करीब 350 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले है जो ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल एप्लीकेशन से संबंधित है

अपडेटेड Aug 11, 2022 पर 4:59 PM
वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 2,851.46 करोड़ रुपये रही है जो कि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में 2,107.68 करोड़ रुपये पर रही थी।

Bharat Forge Q1 Result: ऑटो कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी भारत फोर्ज (Bharat Forge) ने 30 जून 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। इस अवधि में कंपनी को 160.37 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जबकि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में कंपनी को 152.75 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 2,851.46 करोड़ रुपये रही है जो कि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में 2,107.68 करोड़ रुपये पर रही थी।

पहली तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 2,643.95 करोड़ रुपये रहा है जो कि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में 1,874.24 करोड़ रुपये पर रहा था।


Deepak Nitrite में दिखी 55% की तेजी, Edelweiss भी है बुलिश, जानिए क्या है वजह

भारत फोर्ज ने कहा है कि वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजे वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही के नतीजों से कुछ तकनीकी कारणों की वजह से तुलनीय नहीं है। कंपनी ने यह भी कहा है कि कंसोलिडेटेड बेसिस पर कंपनी के यूरोपिय कारोबार का कमजोर बाजार परिस्थितियों और उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के बावजूद मजबूत रहा है।

उत्तरीय अमेरिका में स्थित कंपनी की ग्रीन फील्ड एल्यूमीनियम फोर्जिंग इकाई अभी विस्तार के चरण में है और निम्न यूटिलाइजेशन लेवल पर काम कर रही है। जिससे पहली तिमाही के कमाई पर असर पड़ा है। उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही से कंपनी के कारोबार में तेज सुधार देखने को मिलेगा।

कंपनी ने यह भी बताया है कि कंपनी के घरेलू बिजनेस को पहली तिमाही में करीब 350 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले है जो ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल एप्लीकेशन से संबंधित है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।