Deepak Nitrite में दिखी 55% की तेजी, Edelweiss भी है बुलिश, जानिए क्या है वजह

Edelweiss का यह भी मानना है कि फिनोल के उत्पादन में कंपनी की एंट्री और दूसरे केमिकल्स में किए जा रहे विस्तार के कारण आगे कंपनी के कारोबार में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी

अपडेटेड Aug 11, 2022 पर 4:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Edelweiss का मानना है कि इसके वर्तमान लेवल से 50 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल सकती है।

Deepak Nitrite Share Price- वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के नतीजों के बाद Deepak Nitrite के स्टॉक पर Edelweiss बुलिश नजर आ रहा हैं। Edelweiss ने स्पेशियिलिटी केमिकल स्टॉक को Buy ऱेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 3,127 रुपये का लक्ष्य दिया है। Edelweiss का मानना है कि इसके वर्तमान लेवल से 50 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल सकती है।

गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2022 में अब तक Deepak Nitrite के शेयरों में 20 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी ने हाल ही में 30 जून 2022 को समाप्त तिमाही को पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए है। कंपनी के आय में सालाना आधार पर 36 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है जबकि मुनाफा में 22 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Deepak Nitrite के प्रदर्शन पर नंदेसरी गुजरात स्थित प्लांट में लगी आग का असर देखने को मिला है। इसके बावजूद कंपनी का मैनेजमेंट कंपनी के मीडियम से लॉन्ग टर्म ग्रोथ को लेकर उम्मीदों से भरा हुआ है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 के लिए अपने विस्तार योजना पर करीब 15 अरब रुपये के खर्च का ऐलान किया है। Edelweiss का मानना है कि कंपनी को आगे अपने इस विस्तार योजना का अच्छा फायदा मिलेगा।


Kirloskar Pneumatic में म्यूचुअल फंडों की खरीदारी ने भरा जोश, 7% भागा शेयर

Edelweiss का यह भी मानना है कि फिनोल के उत्पादन में कंपनी की एंट्री और दूसरे केमिकल्स में किए जा रहे विस्तार के कारण आगे कंपनी के कारोबार में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। जिसको ध्यान में रखते हुए इस स्टॉक की Buy रेटिंग बनाई गई है।

शेयर की चाल पर नजर डालें तो एनएसई पर Deepak Nitrite का शेयर 4.10 रुपये यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 2022.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। आज यह शेयर 2,029.00 रुपये के स्तर पर खुला था जबकि कल यानी बुधवार के कारोबार में यह 2,018.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। स्टॉक का 52 वीक हाई 3,020.00 रुपये पर है जबकि इसका 52 वीक लो 1,681.15 रुपये पर है। कंपनी का मार्केट कैप 27,583 करोड़ रुपये है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।