Kirloksar Pneumatic (KPCL) के शेयरों में बुधवार 10 अगस्त 2022 को म्यूचुअल फंडों की तरफ से की गई खरीदारी ने जोश भर दिया है। बीएसई पर इंट्राडे में आज यह शेयर 7 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 520 रुपये का स्तर छुता नजर आयाहै। सिर्फ 2 दिन में यह स्टॉक 10 फीसदी भागा है।
गौरतलब है कि 10 अगस्त को L&T Mutual Fund, Aditya Birla Sun Life Mutual Fund, Tata Mutual Fund, Franklin Templeton Mutual Fund और ICICI Prudential Life Insurance Company ने इस स्टॉक में कुल 39.7 लाख शेयरों की खरीदारी की है। यह खरीदारी बीएसई पर बल्क डील के जरिए की गई है। कल की गई यह खरीद कंपनी के टोटल इक्विटी का 6.15 फीसदी है।
बतातें चलें कि KPCL कंपनी कम्प्रेशन और ट्रांसमिशन सिस्टम बनाने के कारोबार में है। यह मुख्यत: तेल और गैस , इंजीनियरिंग , स्टील, सीमेंट,फूड और ब्रेवरीज कंपनियों को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराती है। कम्प्रेशर बिजनेस में कंपनी की बड़ी बाजार हिस्सेदारी है।
बाजार जानकारों का कहना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर स्पेस में आने वाली तेजी का कंपनी को फायदा मिलेगा। इसके अलावा मेक इन इंडिया, China+1 पॉलिसी, अलग-अलग सेक्टरों को मिल रहे पीएलआई स्कीम के चलते भारत में तमाम मैन्यूफैक्चरिंग ईकाईयां लगने की उम्मीद है। जिसका फायदा KPCL जैसे कंपनियों को मिलेगा।
शेयर की चाल पर नजर डालें तो 2.40 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 34.60 रुपये यानी 7.07 फीसदी की बढ़त के साथ 518.60 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा था। स्टॉक का डे हाई 520.00 रुपये पर है जबकि डे लो 490.00 रुपये पर है। स्टॉक का मार्केट कैप 3,346 करोड़ रुपये है। स्टॉक का 52 वीक हाई 520.00 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 285.55 रुपये पर है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)