Bharat Forge Q4 Result: मुनाफा 6.7% घटा, आय में दिखी 19.3% बढ़त

Bharat Forge Q4 Result: मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 6.7 फीसदी घटकर 244.5 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 262 करोड़ रुपये पर था

अपडेटेड May 05, 2023 पर 1:20 PM
31 मार्च 2023 को खत्म हुई चौथी तिमाही में कंपनी को 41 करोड़ रुपये का एकमुश्त घाटा हुआ है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Bharat Forge Q4 Result: भारत फोर्ज (Bharat Forge) ने 05 मई को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार घटा है और यह बाजार अनुमान से कम रहा है। मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 6.7 फीसदी घटकर 244.5 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 262 करोड़ रुपये पर था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 327 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

    कंपनी की आमदनी की बात की जाए तो चौथी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू साल- दर-साल आधार पर 19.3 फीसदी बढ़कर 1,997.2 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की रेवेन्यू 1,674 करोड़ रुपये पर रही थी। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 2,048 करोड़ रुपये रहने का अनुमान किया गया था।

    साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटा 13.2 फीसदी की बढ़त के साथ 487.8 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 431 करोड़ रुपये पर था। हालांकि CNBC-TV18 के पोल में 546 करोड़ रुपये रहने का अनुमान किया गया था।


    TVS Motor के अच्छे Q4 नतीजे ने दिया बूस्टर डोज-5% भागा स्टॉक, जानिए क्या है ब्रोकरेज की राय

    चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा मार्जिन पिछली तिमाही के 25.8 फीसदी से घटकर 24.4 फीसदी पर आ गई है। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 26.7 फीसदी पर रहने का अनुमान किया था।

    31 मार्च 2023 को खत्म हुई चौथी तिमाही में कंपनी को 41 करोड़ रुपये का एकमुश्त घाटा हुआ है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 2.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं अन्य खर्च सालाना आधार पर 390 करोड़ रुपये से बढ़कर 505.7 करोड़ रुपये पर आ गई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।