ऑटो और डिफेंस कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी भारत फोर्ज ने FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 59.3 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 389.6 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 244.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। नतीजों के बीच भारत फोर्ज के शेयरों में आज 8 मई को 7 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 1327.85 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
