BHARTI AIRTEL Q2 Result: मुनाफा 2145 करोड़, आय बढ़कर हुई 34,530 करोड़ रुपये

BHARTI AIRTEL को दूसरी तिमाही में 2,145 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ जबकि इसी तिमाही के लिए कंपनी को 2,396 करोड़ रुपये का मुनाफा होने का अनुमान लगाया गया था

अपडेटेड Oct 31, 2022 पर 5:08 PM
Story continues below Advertisement
BHARTI AIRTEL की आय सितंबर तिमाही में बढ़कर 34,530 करोड़ रुपये हो गई जबकि कंपनी की जून तिमाही की आय 32,800 करोड़ रुपये रही थी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    BHARTI AIRTEL Q2 Result: देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (BHARTI AIRTEL) ने आज वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही यानी कि सितंबर तिमाही के लिए अपने नतीजों की घोषणा कर दी। BHARTI AIRTEL ने नतीजे जारी करते हुए बताया कि दूसरी तिमाही में कंपनी को 2,145 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ जबकि इस तिमाही के लिए कंपनी को 2,396 करोड़ रुपये का मुनाफा होने का अनुमान था। तिमाही आधार के आंकड़ों पर नजर डालें तो कंपनी का मुनाफा पिछली जून तिमाही के 1610 करोड़ रुपये से बढ़कर 2145 करोड़ रुपये हो गया है। BHARTI AIRTEL की आय तिमाही आधार पर जून तिमाही की आय 32,800 करोड़ रुपये से बढ़कर सितंबर तिमाही में 34,530 करोड़ रुपये हो गई।

    सितंबर के तिमाही के लिए कंपनी की आय 34,526.8 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 33,800 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था। तिमाही आधार पर सितंबर तिमाही में कंपनी का ARPU 183 रुपये से बढ़कर 190 रुपये हो गया।

    BHARTI AIRTEL का वित्त वर्ष 2023 की सितंबर तिमाही में EBITDA 17,593.8 करोड़ रुपये रहा। जबकि इस तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA 17,142 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था


    HFCL share के भाव में दिखा उछाल, दो महीनों में पांचवां ऑर्डर मिलने से रॉकेट बना स्टॉक

    तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में BHARTI AIRTEL का EBITDA बढ़कर 17593.8 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछली तिमाही यानी कि जून तिमाही में कंपनी का EBITDA 16529.4 करोड़ रुपये रहा था।

    BHARTI AIRTEL की तिमाही आधार पर EBITDA मार्जिन बढ़कर 51% हो गई जबकि जून तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 50.4% रही थी।

    Airtel ने नतीजे जारी करने के दौरान कहा कि तिमाही के दौरान उसके भारतीय कारोबार में वॉयस ट्रैफिक में 4.2 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। कंपनी के डेटा ट्रैफिक में 19.6 प्रतिशत का इजाफा नजर आया। कंपनी के ग्राहकों द्वारा यूसेज बढ़ाने की वजह से कंपनी की कमाई में वृद्धि नजर आई। हालांकि कंपनी के ग्राहकों की संख्या सालाना आधार पर केवल 1.3 प्रतिशत बढ़ी जबकि तिमाही आधार पर ग्राहकों की संख्या में 0.1 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

    Airtel के लीज दायित्वों को छोड़कर 30 सितंबर, 2022 को कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध कर्ज 1,57,277.6 करोड़ रुपये था। जबकि 30 सितंबर, 2021 को कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध कर्ज 1,31,341.2 करोड़ रुपये रहा था। वहीं लीज को मिलाकर कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध कर्ज  2,09,641.9 करोड़ रुपये रहा।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।