BHEL Q1 results : घाटा कम होकर 192 करोड़ रुपए रहा, आय में दिखी 61% की बढ़ोतरी

30 जून 2022 को समाप्त कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 4,672 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में 2,901.32 करोड़ रुपये पर रहा था

अपडेटेड Aug 04, 2022 पर 5:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का कुल खर्च सालाना आधार पर 40.23 फीसदी की बढ़त के साथ 5,006.50 करोड़ रुपये पर रहा है

सरकारी स्वामित्व वाली इंजीनियरिंग और मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी BHELको 30 जून 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में 191.85 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इस अवधि में कंपनी का घाटा सालाना आधार पर घटा है। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में कंपनी को 445.440 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

30 जून 2022 को खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू सालाना आधार पर 61.03 फीसदी की बढ़त के साथ 4,672 करोड़ रुपये पर रही है जो कि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में 2,901.32 करोड़ रुपये पर रही थी।

तिमाही आधार पर देखें तो वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी को 908.87 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। जबकि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी को घाटा हुआ। तिमाही आधार पर कंपनी की आय में गिरावट हुई है।


वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी की बिक्री 4449.49 करोड़ रुपये पर रही थी। इसमें सालाना आधार पर 63.35 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली लेकिन तिमाही आधार पर 41.45 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में कंपनी की बिक्री 2,723.82 करोड़ रुपये रही थी। जबकि वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी की बिक्री 7,599.96 करोड़ रुपये रही थी।

Britannia Q1 Result : मुनाफा सालाना आधार पर 14% घटकर 336 करोड़ रुपए रहा

अलग -अलग सेगमेंट पर नजर डालें तो कंपनी के पावर बिजनेस की बिक्री सालाना आधार पर 66.57 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3,526.20 करोड़ रुपये पर रही थी जबकि इंडस्ट्रीज सेगमेंट की बिक्री सालाना आधार पर 52.13 फीसदी की बढ़त के साथ 923.92 करोड़ रुपये पर रही थी।

वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का कुल खर्च सालाना आधार पर 40.23 फीसदी की बढ़त के साथ 5,006.50 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में 3,570.14 करोड़ रुपये पर रहा था। कंपनी के खर्च में तिमाही आधार पर 29.4 फीसदी की गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 7,091.29 करोड़ रुपये रहा था।

कंसोलिडेटेड आधार पर देखें तो कंपनी को 30 जून 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में 187.99 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है जबकि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में कंपनी को 448.20 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी को 912.47 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

30 जून 2022 को समाप्त कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 4,672 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में 2,901.32 करोड़ रुपये पर रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।