Birlasoft Results: आईटी सर्विसेज कंपनी बिड़लासॉफ्ट लिमिटेड ने आज 29 अप्रैल को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 60.7 फीसदी बढ़कर 180 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि पिछले साल की इसी तिमाही में इसने ₹112 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया था। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त देखी गई और यह 674.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 18,624 करोड़ रुपये है।
