BOSCH Q3 RESULT: बॉश लिमिटेड (BOSCH Limited) कंपनी ने आज यानी 14 फरवरी 2023 को तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिये हैं। कंपनी ने जारी किये गये नतीजों में मुनाफे और आय दोनों फ्रंट पर मजबूती दिखाई है। कंपनी के मैनेजमेंट ने इससे उत्साहित होकर अपने शेयर होल्डर्स के लिए 200 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान भी किया है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 318 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि कंपनी की आय इसी अवधि में बढ़कर 3,660 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी मल्टीनेशनल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी कंपनी ऑटो एंसीलियरी, ओटो, ट्रक, और बाइक में कारोबार करती है। भारत में कंपनी का मुख्यालय बंगलुरू में है।
कंपनी के नतीजों पर नजर डालें तो सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में BOSCH का मुनाफा बढ़कर 318 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 235 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में BOSCH की आय सालाना आधार पर बढ़कर 3,660 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की आय 3,109 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में BOSCH का EBITDA बढ़कर 403 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का EBITDA 357 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में BOSCH की EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर घटकर 11.1% रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 11.5% रही थी।
कंपनी ने प्रति शेयर 200 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी के प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी ने 200 रुपये के डिविडेंड के भुगतान के लिए शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए रिकॉर्ड तिथि भी तय की है। बॉश डिविडेंड की रिकॉर्ड तिथि 22 फरवरी तय की गई है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)