बाजार में शानदार तेजी नजर आई। निफ्टी 17900 के पार निकला। आज के शेयर बाजार की तेजी में Reliance, Infosys, ITC जोर लगा रहे हैं। निफ्टी बैंक भी 250 अंक ऊपर कारोबार करता नजर आया। लेकिन मिडकैप में दबाव कायम बना हुआ है। सीएनबीसी-आवाज़ के कमाई का अड्डा में खास सेगमेंट Dealing Rooms Check में यतिन मोता ने बताया कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले पड़ताल की तो पता चला कि आज डीलिंग रूम्स ने अपने क्लाइंट्स को एक प्राइवेट बैंकिंग स्टॉक में जोरदारी खरीदारी करने की सलाह दी है। इसके साथ ही एक ऑटो, डिफेंस सेक्टर से जुड़े स्टॉक में भी बुलिश राय दी है।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने इस ऑटो सेक्टर से जुड़े स्टॉक पर अपना दांव लगाया है। आज ही कंपनी ने अपने रिजल्ट जारी किये हैं। डीलर्स ने इस शेयर पर BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 15-20 रुपये की तेजी देखने को मिल सकती है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में HNIs ने निचले स्तर पर खरीदारी की है। उनका मानना है कि ग्लोबल एल्युमीनियम फॉर्जिंग कारोबार में टर्नअराउंड संभव है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)