BPCL Q4 Result: मार्च तिमाही में मुनाफा 82% घटकर 2,130 करोड़ पर आया, रेवेन्यू 25% बढ़ा

BPCL Q4 Result: कंपनी की आमदनी मार्च तिमाही में 25 फीसदी बढ़कर 1.23 लाख करोड़ रुपये रही

अपडेटेड May 25, 2022 पर 9:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BPCL के शेयर बुधवार को NSE पर 1.30% गिरकर 325.80 रुपये पर बंद हुए

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BCCL) ने बुधवार 25 मई को वित्त वर्ष 2022 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 2,130.5 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही से करीब 82 फीसदी कम है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 11,904.13 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

कंपनी की आमदनी मार्च तिमाही में 25 फीसदी बढ़कर 1.23 लाख करोड़ रुपये रही। तेल की कीमतें अधिक रहने से मार्च तिमाही में कंपनी की आमदनी भी अधिक रही, लेकिन पेट्रोल, डीजल और घरेलू LPG की बिक्री पर नुकसान से कंपनी के वित्तीय आंकड़े कम रहे हैं।

कंपनी ने कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद मार्च तिमाही में काफी समय तक पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए थे, जिसके चलते मार्च तिमाही में उसका मुनाफा घटा है। बता दें कि यूपी सहित 5 राज्यों में हुए हालिया चुनाव से पहले कई महीनों तक BPCL सहित अन्य सरकारी ऑयल कंपनियों ने तेल के दामों में बढ़ोतरी नहीं की थी, जबकि इस दौरान कच्चे तेल का दाम 14 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।


यह भी पढ़ें- Taking Stock:बाजार में लगातार तीसरे दिन दिखी गिरावट, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल

पूरे वित्त वर्ष 2022 के दौरान BPCL का कुल शुद्ध मुनाफा 9.076.50 करोड़ रुपए रहा, जो वित्त वर्ष 2021 में 19,110.06 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी को प्रत्येक बैरल को फ्यूल में बदलने में 9.09 अमेरिकी डॉलर की कमाई है, जो पिछले वित्त वर्ष में 4.06 अमेरिकी डॉलर था।

इस बीच BPCL के शेयर बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 325.80 रुपये पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 12.62 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं पिछले एक साल में इसके शेयरों का भाव 31.00 फीसदी घटा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।