Taking Stock:बाजार में लगातार तीसरे दिन दिखी गिरावट, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल

श्रीकांत चौहान का मानना है कि बाजार का शॉर्ट टर्म ढ़ांचा कमजोर है लेकिन यह काफी ओवरसोल्ड भी नजर आ रहा है। ट्रेडरों के लिए 16000 के लेवल पर सपोर्ट है। अगर इंडेक्स इस लेवल ऊपर जाता है तो फिर इसमें 16150-16260 का स्तर भी देखने को मिल सकता है

अपडेटेड May 25, 2022 पर 6:37 PM
टेक्निकल तौर पर देखें तो इंट्राडे चार्ट पर निफ्टी पिछले 3 दिनों से लोअर टॉप फॉर्मेशन बनाए हुए है। डेली चार्ट पर इसने एक बियरिश कैंडल बनाया है जो पूरी तरह से निगेटिव है

25 मई यानी आज के कारोबार में शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ है। आईटी, मेटल और रियल्टी शेयरों में आई बिकवाली के चलते बाजार पर दबाव देखने को मिला है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 303.35 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 53,749.26 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 99.35 अंक यानी 0.62 फीसदी टूटकर 16,025.80 के स्तर पर बद हुआ है।

Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार आज भी दबाव में रहे। निवेशकों का अंदाजा है कि यूएस फेड की मौद्रिक नीतियों में कड़ाई के चलते अमेरिका में मंदी आ सकती है। ग्लोबल मार्केट की नजर इस समय यूएस फेड के मिनट पर टिकी हुई है जिससे अमेरिका में आगे ब्याज दरों में होने वाली बढ़ोतरी का अंदाजा लगाया जा सकेगा। उतार-चढ़ाव भरे बाजार में निवेशक डिफेंसिव और वैल्यू स्टॉक्स की शरण लेते नजर आ सकते हैं।

कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल


Choice Broking के ओम मेहरा का कहना है कि टेक्निकली निफ्टी ने डेली चार्ट पर थ्री ब्लैक क्रो पैटर्न बना लिया है जो कि इस बात का संकेत है कि आगे बाजार में कमजोरी कायम रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि मंथली एक्सपायरी के दिन हमें कल बाजार में उठापटक की संभावना नजर आ रही है। ऐसे में शॉर्ट टर्म ट्रेडरों के लिए धारा के विपरीत बहने की कोशिश करना फायदेमंद साबित नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि सभी बड़े मूविंग एवरेज 16300 के ऊपर हैं। MACD और RSI जैसे इंडिकेटर भी डेली टाईम फ्रेम पर ओवरसोल्ड जोन से निकलने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। निफ्टी के लिए 15800 पर सपोर्ट है। वहीं 16300 पर इसके लिए रजिस्टेंस नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी के लिए 33500 पर सपोर्ट नजर आ रहा है जबकि डेली चार्ट पर इसके लिए 35200 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज बाजार में लगातार तीसरे दिन सुस्ती देखने को मिली। निवेशक अभी भी हाई वैल्यूएशन पर चल रहे अपने स्टॉक्स में पोजिशन हल्की करते नजर आए। निवेशकों की नजरें यूएस FOMC के मिनट पर टिकी हुई हैं। इससे नियर टर्म में मार्केट के रुख का अंदाजा लगाया जा सकेगा। टेक्निकल तौर पर देखें तो इंट्राडे चार्ट पर निफ्टी पिछले 3 दिनों से लोअर टॉप फॉर्मेशन बनाए हुए है। डेली चार्ट पर इसने एक बियरिश कैंडल बनाया है जो पूरी तरह से निगेटिव है।

बाजार में जल्दी ही लौटेगी तेजी, अगले कुछ सालों में होगी जोरदार कमाई: क्रेडिट सुइस

श्रीकांत चौहान का मानना है कि बाजार का शॉर्ट टर्म ढ़ांचा कमजोर है लेकिन यह काफी ओवरसोल्ड भी नजर आ रहा है। ट्रेडरों के लिए 16000 के लेवल पर सपोर्ट है। अगर इंडेक्स इस लेवल ऊपर जाता है तो फिर इसमें 16150-16260 का स्तर भी देखने को मिल सकता है। वहीं अगर यह 16000 के नीचे फिसलता है तो यह कमजोरी 15900-15850 के स्तर तक जा सकती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।