Brightcom Group का मुनाफा 163% उछलकर जून तिमाही में ₹277 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू 126% बढ़ा

Brightcom Group (BCG) का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू जून में 126.38 फीसदी बढ़कर 1,480.61 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 654.04 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Aug 15, 2022 पर 6:25 PM
Brightcom Group के शेयर शुक्रवार को NSE पर 3.6% गिरकर 36.95 रुपये पर बंद हुए थे

डिजिटल मार्केटिंग सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी ब्राइटकॉम ग्रुप (Brightcom Group) ने सोमवार 15 अगस्त को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2022) के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 162.66 फीसदी बढ़कर 277.24 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 105.54 करोड़ रुपये रहा था।

वहीं Brightcom Group (BCG) का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू जून में 126.38 फीसदी बढ़कर 1,480.61 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 654.04 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि उसने पिछली 2 तिमाहियों के दौरान 492 करोड़ रुपये का फ्री कैश फ्लो जेनरेट किया है।

BCG ने बताया कि उसका रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) सालाना आधार पर करीब 20% पर पहुंच गया है और यह RoE गैर-लीवरेज्ड है क्योंकि ग्रुप पर स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड आधार पर जीरो कर्ज है।


यह भी पढ़ें- KKR कल Max Healthcare में पूरी 27% हिस्सेदारी बेचेगा, 9000 करोड़ रुपये जुटाने की संभावना

कंपनी ने कहा कि उसने अपने स्थानीय न्यूज प्लेटफॉर्म 'ब्लोकल' एक्सचेंज के लिए छह नई विज्ञापन एजेंसियों, 14 नए डायरेक्टर एडवर्टाइजर्स और 12 नए न्यूजपेपर रिलेशनशिप को जोड़ा है, जिससे उसे बेहतर eCPMs (इफेक्टिव कॉस्ट पर थाउजेंड इंप्रेसेशंस) हासिल करने में मदद मिली।

कंपनी ने बताया कि इसके अलावा ब्लोकल एक्सचेंज और ब्राइटकॉम वीडियो प्लेयर (इसके दो नए प्रोडक्ट) ने कुल बिजनेस ग्रोथ में अहम योगदान देना शुरू कर दिया है।

Brightcom Group के शेयर शुक्रवार को NSE पर 3.65 फीसदी गिरकर 36.95 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयरों में पिछले एक महीने में 19.41 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि वहीं इस साल की शुरुआत से अब तक यह शेयर करीब 64.04 फीसदी गिर चुका है। हालांकि पिछले एक साल में इसके शेयरों की कीमत करीब 96.65% फीसदी बढ़ी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।