CANARA BANK Q3 RESULT: बैंक को 2,881.5 करोड़ का मुनाफा, नेट NPA में हुई गिरावट

CANARA BANK का सालाना आधार पर मुनाफा तीसरी तिमाही में बढ़कर 2,881.5 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में बैंक का मुनाफा 1,502.1 करोड़ रुपये रहा था। कैनरा बैंक की ब्याज से आय वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में बढ़कर 8,599.9 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की तीसरी तिमाही में ये 6,945 करोड़ रुपये रही थी

अपडेटेड Jan 23, 2023 पर 1:47 PM
Story continues below Advertisement
CANARA BANK का तिमाही आधार पर नेट NPA वित्त वर्ष 2023 की दिसंबर तिमाही में घटकर 15,981.7 करोड़ रुपये रहा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    इंडियन पब्लिक सेक्टर की बैंक कैनरा बैंक (Canara Bank) ने आज यानी कि 23 जनवरी 2023 को अपने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिये। बैंक का मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा। तीसरी तिमाही के दौरान कैनरा बैंक की ब्याज से आय भी बढ़ी है। कुल मिलाकर बैंक के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। बैंक के मुनाफे पर नजर डालें तो तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 2,881.5 करोड़ रुपये रहा। जबकि इसके 2,611 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। तीसरी तिमाही यानी कि दिसंबर तिमाही के दौरान बैंक की NII 8,599.9 करोड़ रुपये रही जबकि इस बार बैंक की NII 7,856.3 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।

    सालाना आधार पर कैनरा बैंक का मुनाफा वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में बढ़कर 2,881.5 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 1,502.1 करोड़ रुपये रहा था।

    सालाना आधार पर कैनरा बैंक की ब्याज से आय (NII) वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में बढ़कर 8,599.9 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की तीसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय 6,945 करोड़ रुपये रही थी।


    बजट 2023: इन 4 ट्रेड्स में नजर आयेगी रौनक, बजट से पहले दांव लगाने पर होगी तगड़ी कमाई

    तिमाही आधार पर ग्रॉस NPA घटकर 5.89% रहा जबकि दूसरी तिमाही में ग्रॉस NPA 6.37% रहा था। वहीं बैंक का नेट NPA घटकर 1.96% रहा जबकि दूसरी तिमाही में बैंक का नेट NPA 2.19% रहा था।

    तिमाही आधार पर कैनरा बैंक (Canara Bank)  का नेट NPA वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में घटकर 15,981.7 करोड़ रुपये रहा जबकि दूसरी तिमाही में बैंक का नेट NPA 17,286.1 करोड़ रुपये रहा था।

    तिमाही आधार पर कैनरा बैंक का ग्रॉस NPA वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में घटकर 50,142.8 करोड़ रुपये रहा जबकि दूसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस NPA 52,485.1 करोड़ रुपये रहा था।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।