Get App

CANARA BANK Q3 RESULT: बैंक को 2,881.5 करोड़ का मुनाफा, नेट NPA में हुई गिरावट

CANARA BANK का सालाना आधार पर मुनाफा तीसरी तिमाही में बढ़कर 2,881.5 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में बैंक का मुनाफा 1,502.1 करोड़ रुपये रहा था। कैनरा बैंक की ब्याज से आय वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में बढ़कर 8,599.9 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की तीसरी तिमाही में ये 6,945 करोड़ रुपये रही थी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 23, 2023 पर 1:47 PM
CANARA BANK Q3 RESULT: बैंक को 2,881.5 करोड़ का मुनाफा, नेट NPA में हुई गिरावट
CANARA BANK का तिमाही आधार पर नेट NPA वित्त वर्ष 2023 की दिसंबर तिमाही में घटकर 15,981.7 करोड़ रुपये रहा

इंडियन पब्लिक सेक्टर की बैंक कैनरा बैंक (Canara Bank) ने आज यानी कि 23 जनवरी 2023 को अपने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिये। बैंक का मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा। तीसरी तिमाही के दौरान कैनरा बैंक की ब्याज से आय भी बढ़ी है। कुल मिलाकर बैंक के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। बैंक के मुनाफे पर नजर डालें तो तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 2,881.5 करोड़ रुपये रहा। जबकि इसके 2,611 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। तीसरी तिमाही यानी कि दिसंबर तिमाही के दौरान बैंक की NII 8,599.9 करोड़ रुपये रही जबकि इस बार बैंक की NII 7,856.3 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।

सालाना आधार पर कैनरा बैंक का मुनाफा वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में बढ़कर 2,881.5 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 1,502.1 करोड़ रुपये रहा था।

सालाना आधार पर कैनरा बैंक की ब्याज से आय (NII) वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में बढ़कर 8,599.9 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की तीसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय 6,945 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें