Canara Bank Q4 Result: मुनाफे में 65% का उछाल, 6.5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान

चौथी तिमाही में बैंक के एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला है। तिमाही दर तिमाही आधार पर केनरा बैंक का ग्रॉस एनपीए 7.80 फीसदी से घटकर 7.51 फीसदी पर आ गया है

अपडेटेड May 06, 2022 पर 2:54 PM
चौथी तिमाही में बैंक की ब्याज आय 25.3 फीसदी की बढ़त के साथ 7,006 करोड रुपये पर रही है। जो कि पिछले वित्त वर्ष के इसी तिमाही में 5,589.2 करोड़ रुपये पर रही थी।

Canara Bank Q4 Result: सरकारी क्षेत्र के बैंक केनरा बैंक (Canara Bank) ने वित्त वर्ष 2022 के चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। जिसके मुताबिक 31 मार्च 2022 को समाप्त तिमाही में बैंक का मुनाफा 64.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,666.2 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 1,010.9 रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 1,713.5 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

चौथी तिमाही में बैंक की ब्याज आय 25.3 फीसदी की बढ़त के साथ 7,006 करोड रुपये पर रही है। जो कि पिछले वित्त वर्ष के इसी तिमाही में 5,589.2 करोड़ रुपये पर रही थी। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 6,881.2 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

चौथी तिमाही में बैंक के एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला है। तिमाही दर तिमाही आधार पर केनरा बैंक का ग्रॉस एनपीए 7.80 फीसदी से घटकर 7.51 फीसदी पर आ गया है। वहीं नेट एनपीए 2.86 फीसदी से घटकर 2.65 फीसदी पर आ गया है।


Adani Group का यह मल्टीबैगर स्टॉक लगातार 6 दिनों से गिरावट के दौर में, आज भी लगा लोअर सर्किट, जाने आगे कैसी रह सकती है चाल

रुपये मे देखें तो बैंक का नेट एनपीए तिमाही आधार पर 56,893.3 करोड़ रुपये से घटकर 55,651 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि नेट एनपीए 19,819.3 करोड़ रुपये से घटकर 18,668 करोड़ रुपये पर रहा है।

चौथी तिमाही में सालाना आधार पर बैंक का लोन ग्रोथ 10 फीसदी पर रही है।

तिमाही दर तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग कवरेज रेशियो 83.30 फीसदी से बढ़कर 84.17 फीसदी पर रही है जबकि इस अवधि में नए एनपीए पिछली तिमाही के 3,421 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,736 करोड़ रुपये पर आ गए है।

बता दें कि बैंक ने शेयरधारकों के लिए 6.5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।