Adani Group का यह मल्टीबैगर स्टॉक लगातार 6 दिनों से गिरावट के दौर में, आज भी लगा लोअर सर्किट, जाने आगे कैसी रह सकती है चाल

अडानी विल्मर के शेयर साल 2022 के शुरुआत से ही तेजी में नजर आ रहे है। 2022 में अब तक इस शेयर ने 140 फीसदी की रिटर्न दिया है.

अपडेटेड May 06, 2022 पर 2:10 PM
स्टॉक मार्केट के जानकारों के मुताबिक अडानी विल्मर के शेयर अंडर सर्विलांस (ASM)में रखें गए है। जिसकी वजह से इस स्टॉक में होने वाली सट्टे बाजी रुक गई है।

Multibagger stock: अडानी विल्मर (Adani Wilmar) ने आज लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में लोअर सर्किट हिट किया है। अडानी विल्मर का शेयर आज सुबह 34 रुपये की गिरावट के साथ खुला था और इसने इंट्राडे में अपना 660 रुपये का हाई भी छुआ। लेकिन यह स्टॉक इस बढ़त को कायम नहीं रख सका और अपने ओपनिंग प्राइस से नीचे फिसलकर 5 फीसदी का लोअर सर्किट हिट करता नजर आया। यह मल्टीबैगर स्टॉक पिछले 6 कारोबारी सत्रों से लगातार नीचे की तरफ फिसल रहा है और इस अवधि में यह करीब 23 फीसदी टूटा है।

स्टॉक मार्केट के जानकारों के मुताबिक अडानी विल्मर के शेयर अंडर सर्विलांस (ASM)में रखें गए है। जिसकी वजह से इस स्टॉक में होने वाली सट्टे बाजी रुक गई है। यहीं इस काउंटर में आई भारी गिरावट की वजह है। मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि जब तक यह स्टॉक अंडर सर्विलांस है। तब तक इसमें गिरावट कायम रहेगी। क्योंकि यह स्टॉक अपने वास्तविक वैल्यूएशन से काफी ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अडानी विल्मर के शेयरों पर बात करते हुए Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर ने कहा कि इस स्टॉक को ASM (निगरानी ) में डाल दिया गया है जिसके कारण इसमें सट्टे बाजी रुक गई है। इसके अलावा यह अपने वास्तविक वैल्यूएशन से काफी ऊपर चला गया था ऐसे में कोई छोटा नेगेटिव ट्रिगर भी इसमें भारी गिरावट के लिए पर्याप्त था और वहीं हमें देखने को मिल रहा है। यह स्टॉक सिर्फ रिटेल निवेशकों के दम पर उछल रहा था जब से यह स्टॉक लिस्ट हुआ है तब से इसमें किसी HNI या म्यूचुअल फंड की तरफ से कोई निवेश नहीं आया है।


खाने के तेल से जुड़े इन टॉप 5 स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ें, होगी जोरदार कमाई

Choice broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि अडानी विल्मर का शेयर नीचे की तरफ 600 रुपये तक जा सकते है। अगर यह लेवल टूट जाता है तो यह गिरावट 550 रुपये तक जा सकती है। वर्तमान में यह स्टॉक 600-690 रुपये के दायरे में घूम रहा है और इस रेंज का ऊपरी छोर इसके लिए मजबूत प्रतिरोध का काम कर रहा है।

गौरतलब है कि अडानी विल्मर के शेयर साल 2022 के शुरुआत से ही तेजी में नजर आ रहे है। 2022 में अब तक इस शेयर ने 140 फीसदी की रिटर्न दिया है। अडानी विल्मर ने हाल ही में 1 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटल का प्रतिमान बनाया है जो कि पिछले 6 दिनों की गिरावट में घटकर 84000 करोड़ रुपये पर आ गया है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।