देश की दिग्गज दवा कंपनी Cipla ने 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 की दूसरी यानी सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दूसरी तीमाही में कंपनी की कंसोलीडेटेड आय में सालाना आधार पर 5.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और ये पिछले वित्तवर्ष के दूसरी तिमाही के 5520 करोड़ रुपए से बढ़कर 5829 रुपए पर आ गई है। दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 711.4 करोड़ रुपए से बढ़कर 789 करोड़ रुपए पर आ गया है। वहीं, सीएनबीसी टीवी-18 के पोल में इसके 771 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था।
सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में Cipla का EBITDA 1226.2 करोड़ रुपए से बढ़कर 1303 करोड़ रुपए पर आ गया है। वहीं, इसी अवधि में कंपनी की EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 22.2 फीसदी से बढ़कर 22.3 फीसदी पर आ गई है।
दूसरी तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजों के बावजूद फिलहाल इस शेयर पर दबाव देखने को मिल रहा है। 02:35 बजे के आसपास ये शेयर 9.60 रुपए यानी 0.92 फीसदी की कमजोरी के साथ 1155 रुपए के आसपास दिख रहा था। आज का इस शेयर का दिन का लो 1149.05 रुपए और दिन का हाई 1175.25 पैसे का है। आज ये शेयर 1167 रुपए 85 पैसे पर खुला था। वहीं, कल ये स्टॉक 1163 रुपए 10 पैसे पर बंद हुआ था। इस स्टॉक का 52 वीक हाई 1185 रुपए 25 पैसे का और 52 वीक लो 850 रुपए का है। इस स्टॉक में 1229736 शेयरों के भारी वॉल्यूम के साथ आज अच्छा ऐक्शन देखने को मिल रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 93020 करोड़ रुपए है।