प्राइवेट सेक्टर के सिटी यूनियन बैंक ने आज 21 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 17 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 254.81 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। तमिलनाडु स्थित बैंक ने पिछले वर्ष की इसी तिमाही के दौरान 218.04 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। नतीजों के बीच बैंक के शेयरों में आज 5.29 फीसदी गिरावट देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 145 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
