मार्च 2024 तिमाही में कैश मैनेजमेंट और पेमेंट सॉल्यूशंस कंपनी CMS इंफो सिस्टम्स का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट (PAT) 23.3 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 99.4 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 80 करोड़ रुपये था। कंपनी के प्रॉफिट में पिछली तिमाही के मुकाबले 14.25 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही थी। संबंधित अवधि में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 627 करोड़ रुपये रहा और इसमें सालाना आधार पर 25.1 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 501 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 7.73 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई।
