Dabur India Q1 Result | मुनाफे में तिमाही आधार पर 50% की बढ़ोतरी, आय 12% बढ़ी

पहली तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 50 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह पिछले तिमाही के 294 करोड़ रुपये से बढ़कर 441 करोड़ रुपये पर रही है

अपडेटेड Aug 04, 2022 पर 4:12 PM
साल -दर -साल आधार पर पहली तिमाही में कंपनी की एबिटडा मार्जिन 21.1 फीसदी से घटकर 19.3 फीसदी पर रही है।

Dabur ने आज यानी 04 अगस्त को अपने पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। 30 जून 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर सपाट रहा है। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 441 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 438.3 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 440 करोड़ रुपये पर रहना का अनुमान किया गया था।

तिमाही आधार पर देखें तो पहली तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 50 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह पिछले तिमाही के 294 करोड़ रुपये से बढ़कर 441 करोड़ रुपये पर रही है।

30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में कंपनी की आय 8.1 फीसदी की बढ़त के साथ 2,822 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2,611.5 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 2,808 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।इसी तरह तिमाही आधार पर जून तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 12 फीसदी बढ़ी है।


Navneet Education के शेयर मजबूत नतीजों के दम पर 3 साल के हाई पर, सिर्फ 2 दिन में दिखी 28% की तेजी

30 जून 2022 को खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी का एबिटडा 552 करोड़ रुपये से घटकर 543.6 करोड़ रुपये पर रही है जो कि सालाना आधार पर 1.5 फीसदी की गिरावट दर्शाता है। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 540 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

साल -दर -साल आधार पर पहली तिमाही में कंपनी की एबिटडा मार्जिन 21.1 फीसदी से घटकर 19.3 फीसदी पर रही है। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 19.2 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में कंपनी की घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ 5 फीसदी पर रही है जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 4-5 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

Dabur का शेयर आज एनएसई पर 4.10 रुपये यानी 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 573.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।