Navneet Education के शेयर आज इंट्राडे में बीएसई पर 14 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 134.65 रुपये के स्तर पर जाते नजर आए। इसके साथ ही आज इस स्टॉक में भारी वॉल्यूम भी देखने को मिला। पिछले 2 कारोबारी सत्रों में यह स्टॉक 28 फीसदी भागा है।
Navneet Education के शेयर आज इंट्राडे में बीएसई पर 14 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 134.65 रुपये के स्तर पर जाते नजर आए। इसके साथ ही आज इस स्टॉक में भारी वॉल्यूम भी देखने को मिला। पिछले 2 कारोबारी सत्रों में यह स्टॉक 28 फीसदी भागा है।
बतातें चलें कि Navneet Education प्रीटिंग और पब्लिशिंग के कारोबार में है। 30 जून 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी की आय में मजबूत बढ़त देखने को मिली है और यह शेयर सितंबर 2018 के बाद के अपने हाइएस्ट लेवल पर नजर आ रहा है। गौरतलब है कि 13 जून 2017 को इस स्टॉक ने 194 रुपये का अपना ऑल टाइम हिट किया था।
फिलहाल 2.40 बजे के आसपास एनएसई पर Navneet Education का शेयर 14.10 रुपये यानी 11.97 फीसदी की बढ़त के साथ 131.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक का दिन का ऊपरी स्तर 134.70 रुपये पर है जबकि इसका दिन का लो 117.40 रुपये पर है। स्टॉक का 52 वीक हाई 134.70 रुपये है जबकि इसका 52 वीक लो 81.00 रुपये पर है। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 8,323,259 शेयरों का है। कंपनी का मार्केट कैप 2,972 करोड़ रुपये है।
Navneet Education एक शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने वाली कंपनी है। जो प्रिंट और डिजिटल मीडियम से विद्यार्थियों शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराती है। कंपनी करीब 7 साल से इस कारोबार में है। पश्चिमी भारत में इसकी बाजार हिस्सेदारी करीब 65 फीसदी है। कंपनी एड टेक कारोबार में कदम रखने की तैयारी में है।
वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 149.72 करोड़ रुपये रहा है जो कि वित्त वर्ष 2022 में 44.54 करोड़ रुपये पर रहा था। इस अवधि में कंपनी की आय दोगुना से ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ 318.32 करोड़ रुपये से बढ़कर 682.78 करोड़ रुपये पर आ गई है। इसी तरह कंपनी का एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर 22 फीसदी से बढ़कर 21 फीसदी पर आ गया है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।