Dabur Q4 results: डाबर इंडिया ने आज 2 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटे नेट प्रॉफिट 16.5 फीसदी बढ़कर 341 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 292.76 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। FMCG कंपनी ने आज एक रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी है। डाबर इंडिया के शेयरों में आज 2.61 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 520.80 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 92,216 करोड़ रुपये हो गया है।
