डालमिया भारत शुगर का मुनाफा Q3 में 15% बढ़ा, कंपनी ने 150% का डिविडेंड देने का किया ऐलान

Dalmia Bharat Sugar Q3 Results: डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिडेट ने शुक्रवार 3 फरवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा करीब 14.5 फीसदी बढ़कर 64.91 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 56.58 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Feb 03, 2023 पर 8:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डालमिया भारत शुगर ने डिविडेंड के उद्देश्य से 15 फरवरी 2023 को रिकॉर्ड डेट तय किया है

Dalmia Bharat Sugar Q3 Results: डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिडेट ने शुक्रवार 3 फरवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा करीब 14.5 फीसदी बढ़कर 64.91 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 56.58 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि कंपनी की आय में इस दौरान 2 फीसदी की गिरावट देखी गई। दिसंबर तिमाही में डालमिया भारत शुगर का कुल इनकम 623 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 636 करोड़ रुपये था। कंपनी का अर्निंग प्रति शेयर दिसंबर तिमाही में 8.02 रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 6.99 रुपये था।

डालमिया भारत शुगर ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसकी शुगर बिक्री 30% फीसदी घटकर 79 हजार मीट्रिक टन रही, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1.14 लाख था। हालांकि उसकी डिस्टलरी बिक्री 38 फीसदी बढ़कर 3.87 करोड़ लीटर रही, जो पिछले साल इसी तिमाही में 2.81 करोड़ रुपये लीटर था।

3 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

तिमाही नतीजों के ऐलान के साथ कंपनी ने अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 3 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का भी ऐलान किया। शेयर बाजरों को भेजी सूचना में डालमिया भारत शुगर ने बताया, "कंपनी के बोर्ड ने 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 150 फीसदी (3 रुपये प्रति शेयर) का अंतरिम डिविडेंड देने के फैसले पर सहमित जताई है।"


यह भी पढ़ें- Share Market: निवेशकों ने ली राहत की सांस, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी से आज ₹82,000 करोड़ बढ़ गई संपत्ति

15 फरवरी होगी रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने बताया कि डिविडेंड के उद्देश्य से 15 फरवरी 2023 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। रिकॉर्ड डेट की तारीख पर जिन शेयरों के नाम कंपनी के शेयरधारक के तौर पर दर्ज होंगे, वे ही डिविडेंड का लाभ मिल जाएगा।

शेयरों में आज रही कमजोरी

इस बीच डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर शुक्रवार 3 फरवरी को एनएसई पर 0.72% फीसदी गिरकर 331.00 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर करीब 12.00 फीसदी गिरा है। वहीं पिछले एक साल यह करीब 26.93 फीसदी नीचे आया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।