Delhivery Q2 Results: शुद्ध घाटा 50% से ज्यादा कम होकर ₹103 करोड़ पर, रेवेन्यू 8% बढ़ा

Delhivery के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ साहिल बरुआ का कहना है कि हम पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2023 के ऑपरेशंस और वित्तीय प्रदर्शन से खुश हैं। चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही अक्टूबर-दिसंबर 2023 भी कंपनी की उम्मीदों के अनुरूप रहेगी। Delhivery ने शेयर बाजारों को यह भी सूचना दी है कि कंपनी की चीफ पीपुल ​ऑफिसर (CPO) पूजा गुप्ता और बिजनेस डेवलपमेंट के हेड उदय शर्मा जनवरी 2024 में कंपनी छोड़ देंगे

अपडेटेड Nov 04, 2023 पर 4:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Delhivery की मेगा-फैसिलिटीज में वॉल्यूम का स्तर भी लगातार ऊंचा रहा है।

इंटीग्रेटेड थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर Delhivery का चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में शुद्ध घाटा 50 प्रतिशत से भी अधिक घटकर 103 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी के रेवेन्यू में इस दौरान 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 1,941.7 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में Delhivery का घाटा 254 करोड़ रुपये का रहा था और रेवेन्यू 1,796 करोड़ रुपये था। शेयर बाजारों को कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, Delhivery के एक्सप्रेस पार्सल शिपमेंट का वॉल्यूम सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ा। यह पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के 16.1 करोड़ से बढ़कर सितंबर 2023 तिमाही में 18.1 करोड़ हो गया।

इसी तरह, एक्सप्रेस पार्सल सर्विसेज से रेवेन्यू सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर सितंबर 2023 तिमाही में 1,210 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर 2022 तिमाही में यह 1,125 करोड़ रुपये था। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ साहिल बरुआ का कहना है कि हम पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2023 के ऑपरेशंस और वित्तीय प्रदर्शन से खुश हैं। चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही अक्टूबर-दिसंबर 2023 भी कंपनी की उम्मीदों के अनुरूप रहेगी।बरुआ ने आगे कहा कि हमारी मेगा-फैसिलिटीज में वॉल्यूम का स्तर भी लगातार ऊंचा रहा है।

मैनेजमेंट में फेरबदल


Delhivery ने शेयर बाजारों को यह भी सूचना दी है कि कंपनी की चीफ पीपुल ​ऑफिसर (CPO) पूजा गुप्ता और बिजनेस डेवलपमेंट के हेड उदय शर्मा जनवरी 2024 में कंपनी छोड़ देंगे। Delhivery के को-फाउंडर सूरज सहारण अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे और गुप्ता की जगह नए CPO होंगे। इसी तरह इनवेस्टर रिलेशंस के हेड वरुण बख्शी शर्मा के पद छोड़ने के बाद बिजनेस डेवलपमेंट के हेड होंगे।

Byju's ने FY22 के लिए जारी किया फाइनेंशियल ऑडिट, कोर बिजनेस का ऑपरेशनल लॉस 6% घटा

फाल्कन ऑटोटेक में हिस्सेदारी बढ़ाई

Delhivery ने एक रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन में फाल्कन ऑटोटेक प्राइवेट लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी और 4.75 प्रतिशत बढ़ा दी है। अधिग्रहण के बाद Delhivery के पास फाल्कन ऑटोटेक की 39.33 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। फाइलिंग से पता चलता है कि अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए कंपनी ने लगभग 52 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।