मार्च 2024 तिमाही में लॉजिस्टिक्स कंपनी डेल्हीवरी (Delhivery) को 68.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। हालांकि, इस दौरान कंपनी का नुकसान 57 पर्सेंट कम हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी को 159 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 12 पर्सेंट बढ़कर 2,076 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 1,860 करोड़ रुपये था।
