Devyani International Q3 Results: मुनाफा 87% गिरा, रेवेन्यू में इजाफा; शेयर पर क्या असर

Devyani International Q3 Results: कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि दिसंबर ​2023 तिमाही में EBIDTA 17 प्रतिशत गिरकर 146 करोड़ रुपये रहा। 2 फरवरी को बीएसई पर देवयानी इंटरनेशनल के शेयर में 2.5 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। शेयर का लोअर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 142.20 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 134.05 रुपये है

अपडेटेड Feb 02, 2024 पर 4:48 PM
EBIDTA मार्जिन भी कम होकर 17.3 प्रतिशत पर आ गया, जो एक साल पहले 22.1 प्रतिशत था।

KFC और Pizza Hut चेन की ऑपरेटर देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड (Devyani International Limited) ने वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3FY24) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड बेसिस पर मुनाफा दिसंबर 2023 तिमाही में एक साल पहले के मुकाबले 87 प्रतिशत घटकर 9.6 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान रेवेन्यू 6.6 प्रतिशत बढ़कर 843 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 791 करोड़ रुपये था। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि दिसंबर ​2023 तिमाही में EBIDTA 17 प्रतिशत गिरकर 146 करोड़ रुपये रहा।

EBIDTA मार्जिन भी कम होकर 17.3 प्रतिशत पर आ गया, जो एक साल पहले 22.1 प्रतिशत था। 31 दिसंबर 2023 तक देवयानी इंटरनेशनल भारत में 647 KFC स्टोर, 570 Pizza Hut स्टोर और 154 Costa Coffee स्टोर चला रही थी। पूरी दुनिया में इसके 1735 स्टोर्स हैं। कंपनी 2024 के अंत तक 2000 स्टोर के लक्ष्य को हासिल करना चाहती है।

शेयर की कैसी चाल


2 फरवरी को बीएसई पर देवयानी इंटरनेशनल के शेयर में 2.5 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। शेयर सुबह मामूली बढ़त के साथ 178 रुपये पर खुला और फिर पिछले बंद भाव से 2.5 प्रतिशत तक टूटकर 173.30 रुपये के लो तक आया। कारोबार खत्म होने पर शेयर करीब 3 प्रतिशत टूटकर 172.55 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर का लोअर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 142.20 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 134.05 रुपये है। शेयर ने पिछले 1 साल में 17 प्रतिशत की तेजी देखी है।

Paytm के सीईओ को उम्मीद, फरवरी के बाद भी चालू रहेगा पेटीएम पेमेंट्स बैंक

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।