KFC-पिज्जा हट के स्टोर चलाने वाली कंपनी देवयानी इंटरनेशनल का मुनाफा 21% गिरा, लेकिन रेवेन्यू में 27% की उछाल

Devyani International Q4 results: केएफसी, पिज्जा हट और कोस्टा कॉफी के भारत में स्टोर चलाने वाली कंपनी देववयानी इंटरनेशनल ने बुधवार 17 मई को वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 21 फीसदी गिरकर 59.87 करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 75.93 करोड़ रुपये था।

अपडेटेड May 17, 2023 पर 5:16 PM
देवयानी इंटरनेशनल के शेयर NSE पर 4.32% गिरकर 174.00 रुपये के भाव पर बंद हुए
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Devyani International Q4 results: देवयानी इंटरनेशनल ने बुधवार 17 मई को वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 21 फीसदी गिरकर 59.87 करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 75.93 करोड़ रुपये था। बता दें देवयानी इंटरनेशनल, भारत में यम ब्रांड्स की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी है। पिज्जा हट (Pizza Hut), केएफसी (KFC) और कोस्टा कॉफी (Costa Coffee) जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के रेस्टोरेंट को भारत में यही कंपनी चलाती है। देवयानी इंटरनेशन का मार्च तिमाही में रेवेन्यू 27.8 फीसदी बढ़कर 754.97 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 590.74 करोड़ रुपये रहा था।

    कंपनी का मार्च तिमाही में कुल खर्च 724.76 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 32.25 फीसदी अधिक था। पूरे वित्त वर्ष 2023 में देवयानी इंटरनेशनल का शुद्ध मुनाफा 69.23 फीसदी बढ़कर 262.51 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने इसके पिछले वित्त वर्ष में 155.11 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।

    वहीं कंपनी का वित्त वर्ष 2023 में रेवेन्यू 2,997.72 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 43.84 फीसदी अधिक है। 31 मार्च तक के आंकड़ों के मुताबिक, देवयानी इंटरनेशनल के पोर्टफोलियो में 543 केएफसी स्टोर, 510 पिज्जा हट स्टोर और 112 कोस्टा कॉफी स्टोर थे।


    यह भी पढ़ें- Bharti Airtel ने मुनाफे में 50% की उछाल के साथ अनुमानों को छोड़ा पीछे, अब स्टॉक को लेकर क्या करें निवेशक

    कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 में सभी ब्रांड्स और भौगोलिक इलाकों को मिलाकर 305 नए स्टोर्स खोले। इसके साथ कंपनी के कुल स्टोर्स की संख्या 1,243 हो गई है, जो एक साल पहले 938 थी।

    कंपनी के नॉन-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन रवि जयपुरिया ने नतीजों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि FY23 में, देवयानी इंटरनेशनल ने मजबूत ग्रोथ मोमेंटम का प्रदर्शन किया और हमने कुछ बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी हासिल की है। उन्होंने कहा, "आगे भी, हमारे ब्रांड्स और भारतीय बाजार में भरोसा मजबूत बना हुआ है। हम महंगाई के स्थिर होने के शुरुआती संकेत देख रहे हैं। इससे हमें आने वाले वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में उपभोक्ता खर्च बढ़ने की उम्मीद है।"

    इस बीच देवयानी इंटरनेशनल के शेयर बुधवार 17 मई को एनएसई पर 4.32% गिरकर 174.00 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 8.04% बढ़ा है। वहीं पिछले एक साल में इसने 11.18% का रिटर्न दिया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।