Dr Reddy’s Q1 Results : अनुमान से बेहतर रहे नतीजे, नेट प्रॉफिट 18% बढ़कर 1402 करोड़ रुपये रहा

Dr Reddy’s Q1 Results : 30 जून 2023 को खत्म हुई पहली तिमाही में डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज की आय सालाना आधार पर 29.2 फीसदी बढ़कर 6738.4 करोड़ रुपए पर रही है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की आय 5215.40 करोड़ रुपए पर रही थी। वहीं, बाजार का अनुमान था कि इस अवधि में कंपनी की आय 6458 करोड़ रुपए रह सकती है। जून तिमाही में डॉ. रेड्डीज का मुनाफा और आय दोनों ही अनुमान से अच्छे रहे हैं

अपडेटेड Jul 26, 2023 पर 6:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Dr Reddy’s Q1 Results : जून तिमाही में कंपनी का एबिटडा सालाना आधार पर 1779 करोड़ रुपए से बढ़कर 2137.2 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि एबिटडा मार्जिन 34.1 फीसदी से घटकर 31.7 फीसदी पर रहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dr Reddy’s Q1 Results : देश की दिग्गज फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज (Dr Reddy's Laboratories) ने 26 जुलाई को वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 30 जून 2023 को खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 18.1 फीसदी की बढ़त के साथ 1402.5 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, पिछले वित्त वर्ष का पहली तिमाही में कंपनी को 1187.6 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। पहली तिमाही में कंपनी के मुनाफे का आंकड़ा बाजार के अनुमान से भी ज्यादा रहा है। बाजार जानकारों का अनुमान था कि 30 जून 2023 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा 944.1 करोड़ रुपए के आसपास रहेगा।

    30 जून 2023 को खत्म हुई पहली तिमाही में डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज की आय सालाना आधार पर 29.2 फीसदी बढ़कर 6738.4 करोड़ रुपए पर रही है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की आय 5215.40 करोड़ रुपए पर रही थी। वहीं, बाजार का अनुमान था कि इस अवधि में कंपनी की आय 6458 करोड़ रुपए रह सकती है। इस तरह देखें तो जून तिमाही में डॉ. रेड्डीज का मुनाफा और आय दोनों ही अनुमान से अच्छे रहे हैं।

    जून तिमाही में कंपनी का एबिटडा सालाना आधार पर 1779 करोड़ रुपए से बढ़कर 2137.2 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि एबिटडा मार्जिन 34.1 फीसदी से घटकर 31.7 फीसदी पर रहा है।


    30 जून 2023 को खत्म हुई तिमाही में डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज ने अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) पर 498.4 करोड़ रुपये खर्च किए हैं जो इसकी इस तिमाही के रेवेन्यू का 7.4 फीसदी है।

    रेवेन्यू मिक्स

    कंपनी के रेवेन्यू मिक्स की बात करें तो जून तिमाही में कंपनी की आय में सबसे बड़ा योगदान उत्तरी-अमेरिकी कारोबार का रहा है। इस अवधि में कंपनी की कमाई में उत्तरी-अमेरिकी कारोबार का योगदान 47 फीसदी रहा। उसके बाद इसमें उभरते बाजारों और भारतीय कारोबार का योगदान 17-17 फीसदी रहा। जबकि यूरोपीय कारोबार का योगदान 8 फीसदी रहा।

    जून तिमाही में उत्तर-अमेरिकी बाजार से कंपनी को 3197.8 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इसमें साल-दर-साल आधार पर 79 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, इस अवधि में भारतीय बाजार से होने वाली कमाई सालाना आधार पर 14 फीसदी की गिरावट के साथ 1148.2 करोड़ रुपए पर रही है।

    पहली तिमाही में कंपनी की आय में फार्मास्युटिकल सर्विसेज एंड एक्टिव इनग्रीडिएंट्स (पीएसएआई) का योगदान 10 फीसदी रहा है। जबकि इसमें उभरते बाजारों का योगदान 1155.2 करोड़ रुपए पर रहा है। एनएसई पर आज डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज के शेयर 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 5475.35 रुपये पर बंद हुए हैं।​

     

    Market outlook: निफ्टी 19750 के ऊपर हुआ बंद, अब शॉर्ट टर्म में कंसोलीडेशन की उम्मीद

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।