Market outlook: निफ्टी 19750 के ऊपर हुआ बंद, अब शॉर्ट टर्म में कंसोलीडेशन की उम्मीद

Market outlook : आज 26 जुलाई को सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली। जिसके चलते भारतीय इक्विटी इंडेक्स 0.50 फीसदी की तेजी लेकर बंद हुए। एलएंडटी, आईटीसी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और सन फार्मा निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वोडाफोन आइडिया, पीरामल एंटरप्राइजेज और इंडस टावर्स में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

अपडेटेड Jul 26, 2023 पर 5:08 PM
Market outlook:वोडाफोन आइडिया, पीरामल एंटरप्राइजेज और इंडस टावर्स में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला, जबकि कैन फिन होम्स, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी और बजाज फाइनेंस में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला

Market outlook : पिछले कारोबारी सत्र में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, आज 26 जुलाई को सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली। जिसके चलते भारतीय इक्विटी इंडेक्सों में 0.50 फीसदी की तेजी देखने को मिली। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 351.49 अंक या 0.53 फीसदी बढ़कर 66707.20 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 97.70 अंक या 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 19778.30 पर बंद हुआ है। तेजी के साथ शुरुआत करने के बाद, बाजार में और तेजी आई और ये दिन के उच्चतम स्तर के करीब घूमता रहा। हालांकि, निवेशकों की नजर आज रात आने वाले यूएस फेड की बैठक के नतीजों पर लगी हुई। इसमें इस कैलेंडर वर्ष में आखिरी बार ब्याज दरों में बढ़त किए जाने की संभावना है।

आज एलएंडटी, आईटीसी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और सन फार्मा निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा और अपोलो हॉस्पिटल निफ्टी के टॉप लूजर रहे। सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी और रियल्टी में 1 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए हैं।

वोडाफोन आइडिया, पीरामल एंटरप्राइजेज और इंडस टावर्स में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला, जबकि कैन फिन होम्स, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी और बजाज फाइनेंस में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला। अलग-अलग स्टॉक्स पर नजर डालें तो पंजाब नेशनल बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और डेल्टा कॉर्प के वॉल्यूम में 500 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली।


बीएसई पर आज 200 से ज्यादा शेयरों ने अपना 52-वीक हाई हिट किया। इनमें ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन, टीवीएस मोटर कंपनी, लार्सन एंड टुब्रो, बीएचईएल, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और सीएसबी बैंक के नाम शामिल हैं।

27 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी पॉजिटिव रुख के साथ खुला और पॉजिटिव रुख के साथ ही कारोबार करते हुए 90 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। डेली चार्ट देखने से पता चलता है कि निफ्टी फाइबोनैचि सपोर्ट (19650) लेवल से वापसी करने में कामयाब रहा। हालांकि 19830 के आसपास स्थित ऊपरी बोलिंगर बैंड पर इसको बाधा का सामना करना पड़ा। डेली और ऑवरली मोमेंटम सेटअप अलग-अलग संकेत दे रहे हैं। इसके देखते हुए लगता है कि शॉर्ट टर्म में कंसोलीडेशन हो सकता है। डेली बोलिंगर बैंड भी संकुचित हो रहे हैं। ये शॉर्ट टर्म में कंसोलीडेशन होने की ओर इशारा कर रहे हैं। अब निफ्टी के लिए 19615-19560 पर मजबूत सपोर्ट है। वहीं, ऊपर की ओर इसके लिए 19830-19850 पर तत्काल बाधा दिख रही है।

BPCL Q1 Results: मुनाफा 10551 करोड़ रुपए पर रहा, आय में 7% की गिरावट

बैंक निफ्टी में भी 45670-45700 के क्लस्टर से उछाल देखने को मिला। इसके लिए 38.2 फीसदी फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट लेवल और 40-ऑवर मूविंग एवरेज पर सपोर्ट दिख रहा है। ऑवरली टाइम फ्रेम पर में उतार और चढ़ाव की रेखा ओवरलैपिंग करती दिख रही है। इससे साफ होता है कि बैंक निफ्टी कंसोलीडेशन के दौर से गुजर रहा है जो अभी खत्म नहीं हुआ है। एक बार जब यह कंसोलीडेशन का दौर थम जाएगा तो हमें बैंक निफ्टी में फिर से तेजी आती दिखेगी और यह 46500 के स्तर की और जाता दिख सकता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।