DR REDDY'S Q3 RESULT: कंपनी को हुआ 1247 करोड़ का मुनाफा, आय में हुआ इजाफा

DR REDDY'S का वित्त वर्ष 2023 में कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 1,247 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 706 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की वित्त वर्ष 2023 में कंसोलिडेटेड आय बढ़कर 6,770 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान अविध में कंसोलिडेटेड आय 5,319.7 करोड़ रुपये रही थी

अपडेटेड Jan 25, 2023 पर 5:49 PM
Story continues below Advertisement
DR REDDY'S का वित्त वर्ष 2023 में EBITDA सालाना आधार पर बढ़कर 1,966 करोड़ रुपये रहा जबकि EBITDA मार्जिन बढ़कर 29% रही
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    दुनिया के कई देशों में कारोबार करने वाली हैदराबाद स्थित भारतीय फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी डॉ रेड्डी लैबोरेटरीज (Dr. Reddy's Laboratories) ने आज 25 जनवरी को वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के लिए अपने नतीजों की घोषणा कर दी। तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में DR REDDY'S का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 1,247 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 835.5 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। इसी अवधि में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय में भी इजाफा देखने को मिला। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में DR REDDY'S की कंसोलिडेटेड आय बढ़कर 6,770 करोड़ रुपये रही।

    सालाना आधार पर देखें तो DR REDDY'S का वित्त वर्ष 2023 में कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 1,247 करोड़ रुपये रहा जबकि वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 706 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2023 में DR REDDY'S की कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर बढ़कर 6,770 करोड़ रुपये रही जबकि वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड आय 5,319.7 करोड़ रुपये रही थी।


    Dealing Room Check: इस फाइनेंस शेयर में हुई जोरदार बिकवाली और मेटल स्टॉक में हुई बंपर खरीदारी

    सालाना आधार पर DR REDDY'S का वित्त वर्ष 2023 में EBITDA बढ़कर 1,966 करोड़ रुपये रहा जबकि वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 1,266 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2023 में DR REDDY'S की EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर बढ़कर 29% रही जबकि वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 24% रही थी।

    आज यानी 25 जनवरी 2023 को बाजार बंद होने के समय बजे एनएसई पर ये शेयर 1.22 प्रतिशत या 51.80 अंक नीचे 4200.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 4645 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 3654 रुपये रहा है। आज इंट्राडे में कंपनी के शेयर ने अब तक 4268.90 का हाई और 4175.10 का लो स्तर छुआ है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।