जनवरी वायदा सीरीज की एक्सपायरी के दिन आज बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली। इंट्राडे में निफ्टी17850 के नीचे फिसला। जबकि बैंक निफ्टी में तेज गिरावट देखने को मिली। मिडकैप शेयरों में आज कमजोरी देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ पिडिलाइट का शेयर कमजोर नतीजों से फिसला। इस शेयर का भाव 3% से ज्यादा नीचे फिसल गया। बाजार के इस माहौल में डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को किन स्टॉक्स में ट्रेडिंग करने की सलाह दी। इसकी पड़ताल करने पर पता चला है कि आज डीलिंग रूम्स में एक फाइनेंस स्टॉक और एक मेटल स्टॉक में अपने क्लाइंट्स को जोरदार ट्रेडिंग करवाई है। डीलर्स ने के मेटल शेयर के रूप में हिंडाल्को खरीदारी और फाइनेंस स्टॉक के रूप में एलएंडटी फाइनेंस में बिकवाली करवाई है।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को L&T FINANCE में बिकवाली करने की राय दी है। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से इसमें STBT स्ट्रैटेजी यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इसका रोलऑवर कमजोर होकर केवल 55% रहा। डीलर्स को इस शेयर में 85-87 रुपये के लक्ष्य दिखने की उम्मीद है। आज शेयर में फ्रेश शॉर्ट्स होते हुए दिखाई दिये हैं।
यतिन ने आगे कहा कि दूसरे स्टॉक के रूप में आज डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को हिंडाल्को के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। घरेलू फंड्स की आज मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स को लगता है कि इस शेयर में 500-510 रुपये लक्ष्य दिखाई दे सकते हैं। मेटल शेयरों में गिरावट पर डीलर्स की खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)