Dr Reddys Q4 results: डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने आज 7 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 36 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 1,307 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। हैदराबाद स्थित फार्मा फर्म ने पिछले वर्ष की समान तिमाही में 960 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। इसके साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है। आज 7 मई को कंपनी के शेयरों में 0.38 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक 6277.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
