Eicher Motors Q1 results: शुद्ध मुनाफा 50% बढ़कर हुआ 918 करोड़ रुपये, रेवन्यू में 17% का इजाफा

Eicher Motors के मुनाफे में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 50 प्रतिशत बढ़कर 918.34 करोड़ हो गया। कमोडिटी की कीमतों में नरमी, उत्पाद श्रृंखला के इन्वेंटरी बेनिफिट, रॉयल एनफील्ड के वॉल्यूम में सकारात्मक वृद्धि के कारण कंपनी का मुनाफा बढ़ा

अपडेटेड Aug 03, 2023 पर 6:30 PM
Eicher Motors का शेयर नतीजे घोषित होने से पहले BSE पर 1.41 प्रतिशत उछलकर 3,380.10 रुपये पर कारोबार करता नजर आया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Eicher Motors Q1 results: आयशर मोटर्स लिमिटेड (Eicher Motors Limited (EML) ने आज यानी कि 3 अगस्त वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा कर दी। कंपनी के मुनाफे में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। कंपनी ने कहा कि कमोडिटी की कीमतों में नरमी, उत्पाद श्रृंखला के इन्वेंटरी बेनिफिट के साथ-साथ बाइक बनाने वाली शाखा रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield (RE) में वॉल्यूम में सकारात्मक वृद्धि के कारण कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 50 प्रतिशत बढ़कर 918.34 करोड़ हो गया। जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के दौरान EML का शु्द्ध मुनाफा (PAT) 610.66 करोड़ रुपये रहा था।

    पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवन्यू सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 3,986 करोड़ रुपये हो गया। जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 3,397.46 करोड़ रुपये रहा था।

    Royal Enfield का दमदार प्रदर्शन


    इसके अलावा रॉयल एनफील्ड ने Q1 FY2024 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी का वॉल्यूम 227,706 गाड़ियां रहा। जो साल-दर-साल 22 प्रतिशत बढ़ रही है। जबकि वित्त वर्ष 2023 में इसी अवधि के दौरान 187,205 गाड़ियां बेची गई थीं।

    Dabur Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 3.52% बढ़कर हुआ 456.61 करोड़ रुपये, रेवन्यू में दिखा 11% का उछाल

    इसकी कुल बिक्री में घरेलू बिक्री का योगदान 207,171 गाडियों का रहा। जो वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में 157,642 गाड़ियों से 31 प्रतिशत अधिक है। हालांकि तिमाही के दौरान निर्यात 31 प्रतिशत घटकर 20,535 गाड़ियां रह गया। जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 29,563 गाड़ियां रहा था।

    ब्रोकरेज फर्मों के अनुमान से अच्छे रहे नतीजे

    Eicher Motors के नतीजे विश्लेषकों की अपेक्षाओं से अधिक रहे हैं। बता दें कि औसतन पांच ब्रोकरेज फर्मों ने अनुमान लगाया था कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 33 प्रतिशत बढ़कर 818 करोड़ रुपये हो जाएगा।

    विश्लेषकों का अनुमान है कि औसतन ऑपरेशंस से रेवन्यू 17 प्रतिशत बढ़कर 3,970 करोड़ रुपये हो जाएगा।

    नतीजे घोषित होने से पहले BSE पर कंपनी के शेयर 1.41 प्रतिशत उछलकर 3,380.10 रुपये पर कारोबार करते नजर आये।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।