Get App

Emirates Group को 3 अरब डॉलर का रिकॉर्ड मुनाफा, पैसेंजर की संख्या में जबरदस्त उछाल

दुबई की Emirates ग्रुप ने आज गुरुवार को बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 10.9 अरब दिरहम यानी लगभग 3 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ है। वहीं, ग्रुप का रेवेन्यू भी 81 फीसदी बढ़कर 119.8 अरब दिरहम (33 अरब डॉलर) हो गया है। एयरलाइन के पैसेंजर्स की संख्या में भी जबरदस्त उछाल आया है

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड May 11, 2023 पर 6:32 PM
Emirates Group को 3 अरब डॉलर का रिकॉर्ड मुनाफा, पैसेंजर की संख्या में जबरदस्त उछाल
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की एयरलाइन अमीरात Emirates को फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की एयरलाइन Emirates को फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि अप्रैल 2023 में समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी के रेवेन्यू में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है। दुबई की Emirates ग्रुप ने आज गुरुवार को बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 10.9 अरब दिरहम यानी लगभग 3 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ है। वहीं, ग्रुप का रेवेन्यू भी 81 फीसदी बढ़कर 119.8 अरब दिरहम (33 अरब डॉलर) हो गया है। कोविड-19 महामारी से जुड़े प्रतिबंध हटने के बाद एयरलाइन के पैसेंजर्स की संख्या में भी जबरदस्त उछाल आया है।

पैसेंजर्स की संख्या में उछाल

इसके अलावा, पैसेंजर्स की संख्या में भी उछाल देखने को मिला और यह बढ़कर 4.36 करोड़ पर पहुंच गया है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 123 फीसदी अधिक है। मई 2021 में 5.5 अरब डॉलर के नुकसान के बाद Emirates ने मई 2022 में 1.1 अरब डॉलर का घाटा दर्ज किया है। इसकी बड़ी वजह कोरोना महामारी और यूक्रेन-रूस युद्ध के चलते ईंधन की बढ़ती कीमत है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक एयरलाइन ने कहा कि फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में 79.5 फीसदी सीटें भरी, जो एक साल पहले 58.6 फीसदी से अधिक है। वहीं, अब एयरलाइन की फ्लाइट्स 150 डेस्टिनेशन तक उड़ान भर रही हैं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 140 था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें