Equitas SFB Q1 Result: अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का मुनाफा 86% घटा, डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय

Equitas Small Finance Bank Q1 Earnings: जून 2024 तिमाही के दौरान बैंक के ऑपरेटिंग खर्च 669.79 करोड़ रुपये के रहे, जो जून 2023 तिमाही में 602.38 करोड़ रुपये के थे। कुल ब्याज आय सालाना आधार पर 19.6 प्रतिशत बढ़कर 1500.95 करोड़ रुपये हो गई।

अपडेटेड Jul 26, 2024 पर 3:59 PM
Equitas SFB के डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी बैंक की 10 सितंबर को होने वाली सालाना आम बैठक में ली जाएगी।

Equitas Small Finance Bank Q1 Result: इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का शुद्ध मुनाफा अप्रैल-जून 2024 तिमाही में सालाना आधार पर 86.5 प्रतिशत गिरकर 25.75 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले बैंक का मुनाफा 191.2 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान बैंक की कुल ब्याज आय सालाना आधार पर 19.6 प्रतिशत बढ़कर 1500.95 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 1253.96 करोड़ रुपये थी। इस दौरान ऑपरेटिंग खर्च 669.79 करोड़ रुपये के रहे, जो जून 2023 तिमाही में 602.38 करोड़ रुपये के थे।

तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 1709.65 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो एक साल पहले 1425.32 करोड़ रुपये थी। ​इस बीच ग्रॉस एनपीए रेशियो सालाना आधार पर लगभग फ्लैट रहकर 2.73 प्रतिशत रहा। जून 2023 तिमाही में यह 2.75 प्रतिशत था। नेट एनपीए रेशियो कम होकर 0.83 प्रतिशत पर आ गया, जो एक साल पहले 1.18 प्रतिशत था। डिपॉजिट सालाना आधार पर 35 प्रतिशत और एडवांसेज 18 प्रतिशत बढ़े।

डिविडेंड के लिए क्या रिकॉर्ड डेट


इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने मार्च 2024 तिमाही के नतीजे जारी करने के दौरान वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1 रुपये प्रति शेयर के फाइनल के डिविडेंड का ऐलान किया था। अब बैंक ने शेयर बाजारों को बताया है कि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 9 अगस्त 2024 तय की है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी बैंक की 10 सितंबर को होने वाली सालाना आम बैठक में ली जाएगी।

DLF Q1 Results: नेट प्रॉफिट 23% बढ़कर 646 करोड़ रुपये रहा, कंपनी को मिली रिकॉर्ड सेल्स बुकिंग

Equitas SFB शेयर में गिरावट

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर सुबह बीएसई पर बढ़त के साथ 89.99 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से करीब 6 प्रतिशत तक नीचे आया और 83.55 रुपये के लो तक गया। कारोबार बंद होने पर शेयर 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.90 रुपये पर सेटल हुआ। बैंक में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।