ESCORTS KUBOTA Q1 Result : कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 290 करोड़ रुपये, आय भी बढ़ी

ESCORTS KUBOTA ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिये। कंपनी का पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 290 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में मुनाफा 141 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय भी सालाना आधार पर बढ़कर 2,355 करोड़ रुपये हो गई

अपडेटेड Aug 01, 2023 पर 3:51 PM
ESCORTS KUBOTA का वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में घरेलू ट्रैक्टर मार्केट शेयर 9.3%से बढ़कर 9.7% हो गया

ESCORTS KUBOTA Q1 Result : ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा (ESCORTS KUBOTA) ने इस महीने की पहली तारीख यानी 1 अगस्त को वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिये हैं। पहली तिमाही कंपनी के अच्छी नजर आई। इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ गया। जबकि कंपनी की आय में भी इजाफा देखने को मिला। आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 290 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 141 करोड़ रुपये रहा था। इसके साथ ही पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय भी सालाना आधार पर बढ़कर 2,355 करोड़ रुपये हो गई। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 2,032 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA बढ़कर 327 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA 202 करोड़ रुपये रहा था।

Granules India का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल


वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर बढ़कर 14% रही। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड EBITDA मार्जिन 10% रही थी।

वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में कंपनी के कारोबार और बाजार हिस्सेदारी में भी इजाफा देखने को मिला। पहली तिमाही में कंपनी का घरेलू ट्रैक्टर मार्केट शेयर 41 bps बढ़कर 9.7% हो गया। जबकि घरेलू ट्रैक्टर मार्केट शेयर 9.3%से बढ़कर 9.7% हो गया।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।