Granules India का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल

निफ्टी में 19700, 19800 और 20000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 19700, 19600 और 19500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45600, 45700 और 46000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 45600, 45500 और 45400 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड Aug 01, 2023 पर 2:14 PM
Granules India पर Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने 330 के स्ट्राइक पर सस्ता ऑप्शन लेने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    फिन निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार में कमजोरी नजर आई। निफ्टी अब फिसलकर 19700 के पास आ गया। निफ्टी बैंक में भी कमजोरी नजर आई। बैंक इंडेक्स में करीब 150 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों ने रिकॉर्ड बना रहा मिडकैप इंडेक्स आज लाल निशान में फिसल गया। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19700, 19800 और 20000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19700, 19600 और 19500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45600, 45700 और 46000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 45600, 45500 और 45400 के स्तर पर नजर आये।


    इन 6 स्टॉक्स में खरीदारी करने से होगी जोरदार कमाई, जानिये किन स्टॉक्स पर हैं एक्सपर्ट बुलिश

    Sharekhan के जतिन गेड़िया के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Ipca Labs Future : खरीदें - 906 रुपये, टारगेट - 940/960 रुपये, स्टॉपलॉस - 880 रुपये

    Britannia Future : खरीदें - 4833 रुपये, टारगेट - 5000 रुपये, स्टॉपलॉस - 4770 रुपये

    Siemens Future : खरीदें - 3970 रुपये, टारगेट - 3900/3840 रुपये, स्टॉपलॉस - 4030 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Granules India

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि उन्होंने Granules India पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Granules India की अगस्त की एक्सपायरी वाली 330 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिल्पा राउत ने कहा कि इसमें 14.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 21/26 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 10 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।