इन 6 स्टॉक्स में खरीदारी करने से होगी जोरदार कमाई, जानिये किन स्टॉक्स पर हैं एक्सपर्ट बुलिश
Nykaa पर कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठालवे ने 146 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 156 रुपये के लक्ष्य के लिए 142 रुपये पर स्टॉपलॉस लगा कर खरीदारी करें। DHL पर निर्मल बंग के नीरव छेड़ा ने 5686 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 6000 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा
MoneyControl News
अपडेटेड Aug 01, 2023 पर 1:48 PM
IRCTC पर SSJ फाइनेंस के विरल छेड़ा ने 639 रुपये के लेवल पर 730 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठालवे, निर्मल बंग के नीरव छेड़ा और SSJ फाइनेंस के विरल छेड़ा के बीच मुकाबला होगा। विरल छेड़ा इस खेल में पहली बार जुड़ रहे हैं। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की अमोल अठावले की टॉप कॉल IDBI BANK रही जिसने 5% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की नीरव छेड़ा की टॉप कॉल CENTURY TEXTILES रही जिसने 2.2% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की विरल छेड़ा की टॉप कॉल LAXMI ORGANIC रही जिसने 1% का रिटर्न दिया।
KHILADI DAY-1 RETURN
पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमोल अठावले के सुझाये स्टॉक्स ने 1.72% का रिटर्न दिया
पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर नीरव छेड़ा के सुझाये स्टॉक्स ने 3.46% का रिटर्न दिया
पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर विरल छेड़ा के सुझाये स्टॉक्स ने 0.82% का रिटर्न दिया
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठालवे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Nykaa
अमोल अठालवे ने इसमें 146 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 156 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 142 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
निर्मल बंग के नीरव छेड़ा का कमाईवाला शेयरः BUY DHL
नीरव छेड़ा ने इस स्टॉक में 5686 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 6000 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 5500 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
SSJ फाइनेंस के विरल छेड़ा का कमाईवाला स्टॉकः BUY IRCTC
विरल छेड़ा ने इस स्टॉक में 639 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 610 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 730 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
निर्मल बंग के नीरव छेड़ा का कमाईवाला शेयरः BUY Indus Towers
नीरव छेड़ा ने इस स्टॉक में 174 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 200 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 165 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
SSJ फाइनेंस के विरल छेड़ा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Berger Paints
विरल छेड़ा ने इस स्टॉक में 700 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 670 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 780 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
SSJ फाइनेंस के विरल छेड़ा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Amara Raja
विरल छेड़ा ने इस स्टॉक में 641 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 700 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 620 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।