GAIL India share price : गेल इंडिया (GAIL India) का वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 51.56 प्रतिशत घटकर 1,412 करोड़ रुपये रहा है। जबकि पिछले वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,915,19 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 133.9 प्रतिशत बढ़ गया। Q4FY23 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 603.52 करोड़ रुपये रहा था। वहीं FY24 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 32227.47 करोड़ रुपये रही। इसमें 14.22 प्रतिशत की गिरावट आई। स्टॉक पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि नोमुरा और जेपी मॉर्गन ने इस स्टॉक पर न्यूट्रल नजरिया अपनाया है।
आज दोपहर 12.21 बजे गेल का शेयर 1.26 प्रतिशत या 1.50 रुपये ऊपर चढ़कर 120.60 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
MORGAN STANLEY ON GAIL India
मॉर्गन स्टैनली ने गेल इंडिया पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 139 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि गैस ट्रांसमिशन वॉल्यूम में वृद्धि दिखी है जबकि पेट्रोकेमिकल्स में अपसाइड रिस्क नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे गैस की कीमतें गिरती हैं और पाइपलाइन शुल्क बढ़ता है, बढ़त बनी रह सकती है।
नोमुरा ने गेल इंडिया पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 125 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि बाजार ने कमजोर नतीजे, आशावादी आउटलुक को पहले ही पचा लिया है। गैस ट्रांसमिशन टैरिफ में बढ़ोत्तरी नजर आई है। गैस ट्रांसमिशन के लिए मजबूत आउटलुक टैरिफ में बढ़ोतरी और बढ़ते वॉल्यूम द्वारा समर्थित है।
जेपी मॉर्गन ने गेल इंडिया पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 115 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि गेल के नतीजे EBITDA और PAT दोनों स्तरों पर अनुमान से चूक गये। हालिया रैली ब्रेंट की कीमतों और कमोडिटी कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीदों से प्रेरित रही। ट्रांसमिशन अनुमान से कमजोर रहा। पेट्रोकेमिकल्स ने EBITDA घाटा दर्ज किया।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)