भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 19800 के करीब पहुंच गया। बैंक निफ्टी में भी रफ्तार देखने को मिल रही है। मिडकैप INDEX में लगातार पांचवे दिन बना नया शिखर बनाया। ऐसे बाजार में कमाई के लिए राजेश पालवीय ने कॉनकॉर पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने टेक महिंद्रा पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा कविता जैन ने कोफोर्ज पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने कजारिया सिरामिक्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः CONCOR
राजेश पालवीय ने CONCOR के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 29.45 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 40/42 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 26 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
मानस जायसवाल ने Tech Mahindra पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Tech Mahindra में 1137 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1170 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1124 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Coforge
कविता जैन ने Coforge पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Coforge में 4742 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 4785 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4705 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Kajaria Ceramics
नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Kajaria Ceramics का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Kajaria Ceramics के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1443 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर स्टॉक पर 1641 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )