ESCORTS KUBOTA Q2: मुनाफा सालाना घटकर 88 करोड़, आय बढ़कर हुई 1,883.5 करोड़ रुपये

ESCORTS KUBOTA के सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर मुनाफे में गिरावट जबकि आय में इजाफा देखने को मिला है। कंपनी का EBITDA भी घट गया है

अपडेटेड Nov 04, 2022 पर 4:07 PM
ESCORTS KUBOTA की सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की सितंबर तिमाही में आय बढ़कर 1,883.5 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी की आय 1,679 करोड़ रुपये रही थी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    ESCORTS KUBOTA Q2: ट्रक और ट्रैक्टर बनाने वाली ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा (ESCORTS KUBOTA) ने वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिये हैं। कंपनी के नतीजे कमजोर रहे हैं। सालाना आधार पर मुनाफे में गिरावट नजर आई है। जबकि सालाना आधार पर कंपनी की आय में इजाफा देखने को मिला है। सितंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA भी सालाना आधार पर घट गया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 23 की सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार घटकर 88 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 88 करोड़ रुपये रहा था।

    ESCORTS KUBOTA को Q2 में 72.7 करोड़ रुपये का One-time Loss हुआ है।

    सालाना आय बढ़ी लेकिन EBITDA घटा


    वित्त वर्ष 2023 की सितंबर तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार बढ़कर 1,883.5 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की आय 1,679 करोड़ रुपये रही थी।

    सालाना आधार वित्त वर्ष 2023 की सितंबर तिमाही में ESCORTS KUBOTA का EBITDA घटकर 152.7 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का EBITDA 226.7 करोड़ रुपये रहा था।

    कंज्यूमर ड्यूरेबल और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को झटका, इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट रीसायकल करना अनिवार्य

    सालाना EBITDA मार्जिन बढ़ी और H1 घरेलू ट्रैक्टर मार्केट शेयर घटा

    वित्त वर्ष 2023 की सितंबर तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर बढ़कर 13.5% रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 8.1% रही थी।

    सालाना आधार वित्त वर्ष 2023 की सितंबर तिमाही में कंपनी का H1 घरेलू ट्रैक्टर मार्केट शेयर घटकर 9.4% रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का H1 घरेलू ट्रैक्टर मार्केट शेयर घटकर 9.9% रहा था।

    वित्त वर्ष 2023 की सितंबर तिमाही में कंपनी Agri Biz EBIT सालाना आधार पर घटकर 122 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी Agri Biz EBIT 187 करोड़ रुपये रहा था।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।