Fortis Healthcare Q1 results: मुनाफा 8.6% गिरकर 122.5 करोड़ रुपये रहा, रेवन्यू में 11.4% का इजाफा

Fortis Healthcare का वित्त वर्ष 24 की 30 जून को समाप्त पहली तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड मुनाफा 122.5 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के मुनाफे में सालाना 8.6 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष यानी कि वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में 134.3 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा कमाया था

अपडेटेड Aug 05, 2023 पर 9:22 AM
Fortis Healthcare का कंसोलिडेटेड रेवन्यू 11.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,657 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले की अवधि के 1,488 करोड़ रुपये रहा था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Fortis Healthcare Q1 results: फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड (Fortis Healthcare Ltd) ने शुक्रवार को अपनी पहली तिमाही के नतीजे जारी किये। वित्त वर्ष 24 की 30 जून को समाप्त पहली तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड मुनाफे में 8.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ मुनाफा 122.5 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 134.3 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा कमाया था। नतीजे जारी करते हुए कंपनी ने कहा कि उसके डायग्नोस्टिक्स व्यवसाय का नाम बदलकर एगिलस डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड (Agilus Diagnostics Ltd) कर दिया गया है। दोनों कंपनियों के बोर्ड ने Agilus Diagnostics Ltd को IPO प्रक्रिया शुरुआत करने की मंजूरी दे दी है।

    पहली तिमाही में Fortis Healthcare का कंसोलिडेटेड रेवन्यू एक साल पहले की अवधि के 1,488 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,657 करोड़ रुपये रहा। कंसोलिडेटेड रेवन्यू में 11.4 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है।

    मार्जिन में दिखी गिरावट


    फोर्टिस हेल्थकेयर के एमडी और सीईओ आशुतोष रघुवंशी (MD and CEO Ashutosh Raghuvanshi) ने कहा "हमने अस्पताल और डायग्नोस्टिक्स व्यवसाय दोनों के लिए Q1 FY24 में स्थिर शुरुआत देखी है। हमारे अस्पताल व्यवसाय का रेवन्यू 13.6 प्रतिशत बढ़कर 1,354 करोड़ रुपये हो गया। जबकि ऑपरेटिंग EBITDA 206.4 करोड़ रुपये रहा। पहली तिमाही में मार्जिन 15.2 प्रतिशत रही जबकि Q1 FY23 में मार्जिन 16.2 प्रतिशत रही थी।

    BHEL Q1 Result: BHEL का घाटा पहली तिमाही में बढ़कर हुआ 343 करोड़ रुपये

    उन्होंने एक बयान में कहा, "ऐसा आंशिक रूप से कम ऑक्यूपेंसी और तुलनात्मक रूप से कम अनुकूल पेयर मिक्स के कारण देखने को मिला। हमें उम्मीद है कि इन दोनों में आगे चलकर सुधार होना चाहिए।"

    मानेसर, गुरुग्राम में 350 बेड का अस्पताल खरीदा

    Fortis Healthcare के चेयरमैन रवि राजगोपाल (Chairman Ravi Rajagopal) ने अस्पताल के बारे में कहा, कंपनी की पोर्टफोलियो रेशनलाइजेशन रणनीति से जुलाई 2023 में चेन्नई में घाटे में चल रही अर्कोट रोड फैसिलिटी के विनिवेश ने गति पकड़ी है।

    उन्होंने कहा, "इनऑर्गेनिक ग्रोथ को बढ़ावा देने के साथ, हमने मानेसर, गुरुग्राम में 350 बिस्तरों वाले अस्पताल का अधिग्रहण किया। जिससे हमें दिल्ली-एनसीआर में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिली।"

    राजगोपाल ने आगे कहा कि फोर्टिस ( Fortis) और एगिलस (Agilus) के बोर्ड ने एगिलस को अपने इक्विटी शेयरों की बिक्री के लिए एक आईपीओ प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है। ये आईपीओ अपेक्षित मंजूरी, बाजार स्थितियों के अधीन है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।